Breaking News :
>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने किया सड़कों के डामरीकरण का निरिक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, नैनीताल (सूचना)। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने लोहरियासाल मल्ला, पीलीकोठी, बाराही काॅलौनी, मुदुल विहार, कृष्णा काॅलौनी, बृजवासी काॅलौनी की सड़कों के मरमत एंव डामरीकरण कार्यों का लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने डामरीकरण सड़कों के निरीक्षण दौरान डामरीकरण गुणवत्ता जाँच हेतु खुदाई कर विडोमिन (डामर) को जाँच हेतु लैब भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने डामरीकरण कार्य की खराब गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, फटकार लगाते हुए, चेतावनी भी दी।

उन्होंने लोनिवि के अधिकारी व ठेकेदार को सड़क कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये तथा खराब डामरीकरण गुणवत्ता कार्यों पर ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश भी दिये। उन्होेने अधिकारी व ठेकेदार को वर्षकाल को देखेते हुए कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने लोनिवि अभियन्ताओं को कार्य दौरान स्वंय मौजूद रहते हुए गुणवत्ता पर नजर रखने को भी कहा।

[box type=”shadow” ][/box]

इसके उपरान्त उन्होंने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में लोनिवि अधिकारी के साथ बैठक कर क्षेत्र में स्वीकृत लगभग 90 करोड़ के सड़क मरमत, पुरोद्धार एवं डामरीकरण कार्यों के शीघ्र आंगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
उन्होंने विभागीय अधिकारी को निर्देश दिये कि सड़क की गुणवत्ता ठीक करने के उपरान्त ही ठेकेदार का भुगतान किया जाये। साथ ही कहा कि ठेकेदारों को विभाग द्वारा ही डामर उपलब्ध कराया जाय।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, सहायक अभियन्ता एसएस मर्तोलिया, पार्षद प्रमोद तोलिया, प्रताप बोरा, नवीन भट्ट, सुरेश गौड़, कमल नयन जोशी, कमल पाण्डे, भवान बिष्ट, त्रिलोक सिंह, राजकुमार सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!