Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्डदेहरादूनपर्यावरण

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अभिनव पहल : अपने सौन्दर्य से अलंकृत मिनी पार्क के रूप में विकसित हुई है, ‘राशि वाटिका’

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 25 जुलाई 2023, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अभिनव पहल से हरेला के पर्व पर कलैक्ट्रेट परिसर में 12 राशि के नाम पर अलग-अलग प्रजाति के वृक्ष लगाकर ‘राशि वाटिका’ बनाई गई है, जो अपने सौन्दर्य से अलंकृत मिनी पार्क के रूप में विकसित हुई है। राशि वाटिका जहाँ अपने सौन्दर्य से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं, वहीं लोगों को अपनी जीवनशैली में पर्यावरण संरक्षण की भावना से आत्मसात करते हुए ज्योतिष विज्ञान की ओर लोगों की उत्सुकता बढ़ा रही है। साथ ही हरेला पर्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित कर रही है।

ज्ञात है कि देहरादून कलैक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कक्ष की बाई ओर व शहीद स्थल के समीप खाली भूमि जिस पर झाड़ी उगी हुई थी तथा लोगों द्वारा उस स्थान पर कूड़ा फैंका जा रहा था। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने संज्ञान लेते हुए इस स्थल की सफाई करवाई गई तथा जनपद की पहली ‘राशि वाटिका’ बनाई गई।

जिलाधिकारी ने पर्यावरण को समर्पित राज्य के लोक पर्व ‘हरेला’ को अध्यात्म एवं जनभावना से जोड़कर जनपद की पहली ‘राशि वाटिका’ बनाने की अभिनव पहल की गई। कलैक्ट्रेट परिसर का ऐसा स्थान जहाँ पर गंदगी का ढेर लगा रहता था, उसकी सफाई करवाते हुए राशि के वृक्ष के साथ ही विभिन्न प्रजाति के वृक्ष लगाकर ‘राशि वाटिका’/पार्क के रूप विकसित किया गया, जहाँ लोग खाली समय बैठकर प्रकृति के सौन्दर्य एवं शुद्ध वातावरण में समय व्यतीत कर सकते है। लोग अपनी राशि से सम्बन्धित वृक्ष के संरक्षण के साथ ही उसके आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे ऐसे स्थानों पर सफाई के साथ ही वृक्षों के संरक्षण तथा पर्यावरण संवर्द्धन हेतु जनमानस को प्ररेणा मिलेगी।

शहीद स्थल के समीप खाली भूमि जिस पर राशि वाटिका बनाई गयी है

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की यही प्रयास है कि सरकारी भूमि का अतिक्रमण मुक्त रखा जाए इसके लिए हरेला पर्व के अवसर पर राजस्व एवं नगर निगम की खाली भूमि पर वृक्षारोपण के साथ ही तार-जाल लगाये गए ताकि भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के साथ ही पर्यावरण को शुद्ध रखा जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!