Breaking News :
>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क>>उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल>>जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज>>प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या>>एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन
क्राइमदेश

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी को पकड़ने के बजाय बच्ची का वीडियो बनाते रहे लोग 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 30 सितम्बर 2023, हरदोई। शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक युवक ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मासूम से दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे लोग मासूम बच्ची की वीडियो बनाते रहे, लेकिन आरोपी को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। आरोपी युवक मौका पाकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, हरदोई के सांडी थाना इलाके के एक गांव में अस्पताल परिसर में लगे हैंडपंप से पानी पीने गई छह साल की मासूम को गाँव का 35 साल का युवक उठा ले गया। पास स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के एक कमरे में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। चीख पुकार पर पहुँचे लोग आरोपी को पकड़ने के बजाय मासूम का वीडियो बनाते रहे।

इस बीच आरोपी मौके से भाग निकला। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सांडी थाना इलाके के एक गाँव निवासी छह वर्षीय बच्ची आंगनबाड़ी स्कूल में पढ़ती है।
शुक्रवार दोपहर तीन बजे स्कूल के बाद बच्ची गाँव में ही बने मंडी के चबूतरे पर खेल रही थी। इसी दौरान प्यास लगने पर पास ही स्थित अस्पताल के परिसर में पानी पीने चली गई। यहीं उसके पीछे-पीछे गाँव निवासी 35 वर्षीय विनोद बाबा पहुंच गया। बच्ची को उठाकर अस्पताल के पास बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाया तो परिसर के दूसरे कमरे में मौजूद लोग मौके पर पहुँचे। लोग आरोपी को पकड़ने के बजाय बच्ची का वीडियो बनाने लगे। इसी बीच आरोपी भाग निकला।

कुछ लोगों ने घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और बच्ची को सीएचसी ले गई। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर विनोद बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल पर एसपी केसी गोस्वामी, सीओ बिलग्राम सतेंद्र सिंह भी मौके पर पहुँचे। एसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। संबंधित एमओआईसी से रिपोर्ट तलब की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!