Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना के विविधि आयामों की जानकारी दी गयी, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फ़रवरी 2022, मंगलवार, हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन सदन नई दिल्ली से आगामी 10 मार्च को होने वाली मतगणना के विविधि आयामों की जानकारी वर्चुवल बैठक के माध्यम से उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब के विभिन्न के जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निग आफीसरों को दिए।

बैठक मे जानकारी देते हुये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अवगत कराया कि 10 मार्च 2022 को होेने वाली मतगणना हेतु मतगणना कार्मिकों जिनमें सुपरवाइजर, काउटिंग असिस्टेंट, एआरओ एवं माइक्रोआब्जरों के कर्तत्यों के बारे में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। आयोग द्वारा अवगत कराया कि कार्मिकों का मतगणना दिवस से 7 दिन पूर्व प्रथम, 24 घंटे पूर्व द्वितीय एवं मतगणना दिवस के रोज तृतीय रेडंमाइजेशन कार्य किया जायेगा। उन्होंने काउटिंग माड्यूल पीपीटी की महत्वपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराते हुए बताया कि आरओ अपने मतगणना क्षेत्र में पावर चैक अप, हाईस्पीड इन्टरनेट कनेक्शन, तकनीकी जानकारी के साथ ही प्रत्याशियों के सम्बन्ध मेे सही-सही जानकारी भरें, इसमें गलती की कोई गुंजाईश नहीं होनी चाहिए। बताया गया कि आरओ को सम्बन्धित हैंडबुक के दिशा निर्देश के अनुसार कार्य करना नितांत आवश्यक है। मतगणना के एक दिन पूर्व में ही सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लेनी हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना दिवस पर सर्वप्रथम ईवीएम की टेबिल बार सारणी, मतगणना चक्र, पोस्टल बैलेट अंकन तथा परिणाम घोषणा के सम्बन्ध मे समय-समय पर जनसाधारण को सूचना से अवगत कराया जाना होगा।

वर्चुवल बैठक के माध्यम से मतगणना कार्य का डैमो के माध्यम से भी प्रायोगिक जानकारी से भी अवगत कराया गया। आयोग द्वारा बताया कि मतगणना के सम्बन्ध मे पूर्ण जिम्मेदारी आरओ की है तथा चक्रवार मतगणना सत्यापन की जानकारी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध कराई जानी है। आयोग ने बताया कि पोस्टल बैलेट की गणना ईवीएम की मतगणना से पूर्व की जानी है, तत्पश्चात ही परिणाम की घोषणा की जायेगी।

इस अवसर पर विभिन्न जनपदों के आरओ द्वारा अपनी शंकाओं के सम्बन्ध में निर्वाचन आयोग से जानकारी चाही गई जिसका समुचित जबाव आयोग द्वारा दिया गया साथ ही किसी प्रकार की कठिनाई से आयोग को अवगत कराया जाए। वर्चुवल बैठक मे जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी, जनपद के सभी आरओ सहित निर्वाचन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!