Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

मोदी के नेतृत्व में विश्व में बज रहा भारत का डंका : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 20 मई 2024, देहरादून/सोनीपत (हरियाणा)। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अभी तक 04 करोड़ पक्के घरों का निर्माण किया है और अब हमने अपने संकल्प पत्र के माध्यम से 03 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लिया है। मोदी सरकार ने जन धन योजना, पीएम गरीब कल्याण योजना, हर घर जल योजना, स्मार्ट सिटी नमामि गंगे योजना के अलावा वंदे भारत ट्रेन, 80 नए एयरपोर्ट, संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण और नए संसद भवन की सौगात भी देश के लोगों को दी है।

उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने सोमवार को लक्ष्मी पैलेस, सफीदो, जींद जिला, हरियाणा में सोनीपत से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मोहन लाल बडोली के समर्थन में आयोजित विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आर्थिक समृद्धि के मामले में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 को हटाने और तीन तलाक को खत्म करने जैसे सभी वादे पूरे किए हैं। पीएम मोदी की उज्ज्वला योजना से देश की 10 करोड़ 35 लाख महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। हमने सस्ता गैस सिलेंडर घर-घर पहुंचा है अब सस्ती रसोई गैस को पाइप लाइन के माध्यम से पहुंचने का संकल्प लिया है।

भाजपा के स्टार प्रचारक महाराज ने कहा कि आर्थिक समृद्धि के मामले में 2014 से अब तक मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में हम भारत को 11वें स्थान से 5वें स्थान पर ले आये हैं। भाजपा के संकल्प पत्र के माध्यम से अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने के संकल्प के साथ-साथ 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की भी गारंटी दी है। महाराज ने कहा कि आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शक्तिशाली नेतृत्व के कारण विश्व में भारत का डंका बज रहा है।

इस अवसर पर राजू मोर, कर्मवीर सैनी, विजयपाल, सुरेश कौशिक, श्रवण गर्ग, बच्चन सिंह आर्य, ललित मित्तल, राजबीर, जयकिशन सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!