Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से विश्व में भारत का कीर्तिमान बढ़ा : महाराज

पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में कई क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2022, बुधवार, देहरादून/गुजरात। केंद्र की मोदी सरकार कई ऐसी जन कल्‍याणकारी योजनायें लेकर आई, जिनसे आम लोगों को बेहद लाभ पहुँचा है। जन धन योजना, आयुष्‍मान योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना और उज्‍ज्‍वला योजना से करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिला।

उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने गुजरात के लुनावडा विधानसभा स्थित मलिकपुर, भोला, खटाना, मुवाडा, दौलतपुर, गंगडिया, सोनिया ना मुआडा, कम्बोया, रामपुर, राजगढ़ और नवागाँव पल्ली आदि क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी जिग्नेश भाई सेवक के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान जन संपर्क करते हुए कही।

भाजपा हाईकमान के निर्देश पर गुजरात के लुनावडा विधानसभा क्षेत्र में पहुँचे कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के प्रचार हेतु बुद्धवार को भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार हेतु जनसंपर्क करते हुए जनता से राज्य में फिर से कमल खिलाने और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की महत्‍वाकांक्षी योजना ‘प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि’ का लाभ आज लाखों किसानों को मिल रहा है। इस योजना के तहत किसानों के खातों में हर वर्ष 6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना का लाभ आज देश के लाखों गरीब किसानों को मिल रहा है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देश में गरीबों की स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्‍मान भारत योजना की शुरूआत कर एक बडा़ काम किया है। इसके तहत 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष फ्री बीमा की सुविधा दी जा रही है। महत्‍वाकांक्षी उज्जवला योजना ने गरीब महिलाओं के मुश्किल भरे जीवन की राह काफी हद तक आसान की है। प्रधानमंत्री जन धन योजना की तो कई अंतरराष्‍ट्रीय संस्‍थाओं ने तारीफ की है। इस योजना के जरिए लाखों गरीब लोगों का बैंक अकाउंट जीरो बैलेंस पर खुलवाया गया है। इन खातों को खुलवाने का एक बडा लाभ ये हुआ है कि अब सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ सीधे जन धन खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लगे लाकडाउन में प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना ने लाखों लोगों का पेट भरा। इस योजना के तहत 5 किलो राशन प्रति व्‍यक्ति हर महीने मुफ्त दिया जा रहा है। योजना का सीधा लाभ 80 करोड़ से अधिक लोगों को पहुँच रहा है। मोदी सरकार की इस योजना को काफी सराहा गया। पिछले आठ वर्षों में आर्थिक नीतियों के कारण, भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से छलांग लगाकर 5वीं सबसे बड़ी मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।

भाजपा के दिग्गज नेता व वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मोदी सरकार में हजारों किलोमीटर सड़कें बनाई जा रही हैं, रेल लाइनें दोगुनी की जा रही हैं। हवाई अड्डों का निर्माण किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अमल करते हुए केंद्र सरकार ने तीन तलाक पर रोक लगाई। ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया गया। वर्षों से चले आ रहे हैं राम जन्मभूमि विवाद को समाप्त करवा कर मोदी सरकार ने न्यायालय से श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करवाया।

उन्होंने कहा बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में नरेंद्र मोदी ने श्रद्धालुओं के लिए गंगा तथा मंदिर को एक सुगम मार्ग से जोड़ने के लिए काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाकर जहाँ एक अभूतपूर्व कार्य किया वहीं उज्जैन के महाकाल मंदिर को भव्यता प्रदान करते हुए महाकाल कॉरिडोर का निर्माण करवाया। कुल मिलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अब तक जितने भी काम किए हैं उससे देश का का मस्तक ऊंचा उठने के साथ-साथ विश्व में भारत का कीर्तिमान बढ़ायें।

गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के उद्देश्य से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष के मार्गदर्शन में केंद्रीय नेताओं तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रवास के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान में लगाया है।

जनसंपर्क अभियान के द्वारा अनेक जनप्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!