उत्तराखण्डदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

जी-20 के आयोजन से भारत का मान बढ़ा : महाराज

महामृत्युजंय मंदिर में पहुँच कर की भगवान शिव की पूजा-अर्चना

सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 10 नवम्बर 2023, देहरादून/मध्यप्रदेश। जी-20 के आयोजन से विश्व में भारत का मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को विश्व के राष्ट्राध्यक्षों ने एक स्वर से स्वीकार किया है। जी-20 के कई आयोजन उत्तराखंड में भी हुए। जब वह वहां आये तो हमारी संस्कृति, कला और वाद्य यंत्रों के साथ-साथ हमारी शिल्प कला से भी बड़े प्रभावित हुए।

उक्त बात उत्तराखंड के लोकनिर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश जिला रीवा के बंधन पैलेस स्थित डभौर में सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व उन्होंने रीवा रियासत किले में स्थित महामृत्युजंय मंदिर में पहुँच कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना भी की।

डभौर में विशाल जनसभा को करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि रीवा रियासत से मेरा गहरा नाता है। यदि हम मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां से हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा को उत्तराखंड आते हैं। दोनों प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

महाराज ने कहा कि प्रदेश और देश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा की सरकारों का होना नितांत आवश्यक है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार देश में विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है। मध्य प्रदेश में भी विकास की गंगा अनवरत बहती रहे इसके लिए भाजपा का सत्ता में आना बेहद जरूरी है।

जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह, रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह, युवा भाजपा नेता सुयश रावत सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *