Breaking News :
>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण
खेल-जगत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहुँची आस्ट्रेलिया, 21 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2021, बुधवार। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अगले सप्ताह से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीनों प्रारूपों की सीरीज को देखते हुए अभ्यास शुरू कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने महिला टीम के वार्म-अप करते हुए फोटो पोस्ट की और लिखा कि सीरीज को देखते हुए तैयारी शुरू।

भारतीय महिला टीम 21, 24 और 26 सितंबर को मकाय के हारुप पार्क में तीन वनडे मुकाबले खेलेगी। वनडे सीरीज के बाद टीम क्विंसलैंड के कारारा ओवल में 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। दौरे के अंत में भारतीय महिला टीम सात, नौ और 10 अक्टूबर को तीन टी-20 मैच खेलेगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरे से लौटी थी। दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट ड्रा रहा था जबकि इंग्लैंड ने वनडे और टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

मंधाना बोलीं, टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ

भाारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा कि पिछले साल टी-20 विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है और यहां आगामी सीरीज के दौरान वे काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेंगे।

मंधाना ने कहा, ‘कोरोना के कारण टी-20 विश्व कप के बाद बड़ा ब्रेक हो गया। लड़कियों ने अपने खेल के बारे में और जाना और कमियों को ठीक करके मजबूती से वापसी की। पूरी टीम ने अपनी फिटनेस और कौशल पर काम किया है। हम लगातार मैच खेलने की लय में लौट रहे हैं। उम्मीद है कि यह सीरीज अच्छी हाोगी।’

मंधाना ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हमेशा प्रतिस्पर्धी होती है और भारतीय टीम को यहां की पिचों पर बल्लेबाजी करने में मजा आता है। उन्होंने कहा, ‘हम सभी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है क्योंकि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है और काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलती है।’ दोनों टीमें शनिवार को अभ्यास मैच खेलेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!