Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
खेल-जगत

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 : दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज

यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 21 अप्रैल 2026, हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 31वें मुकाबले में मंगलवार को यानी आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें अंक तालिका में 6-6 अंकों के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं, जिससे मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान अक्षर पटेल, जो पिछले मुकाबले में चोटिल हो गए थे, अब पूरी तरह फिट हैं और इस अहम मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। टीम के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने उनकी फिटनेस की पुष्टि करते हुए कहा कि अक्षर बिना किसी परेशानी के मैदान में उतरेंगे।

कोच बदानी ने टीम की बल्लेबाजी को लेकर उठ रही चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि टी20 क्रिकेट में निरंतरता से ज्यादा प्रभावी प्रदर्शन अहम होता है। उन्होंने कहा कि सही समय पर जिम्मेदारी निभाना और मैच जिताने वाला प्रदर्शन करना ही टीम की प्राथमिकता है। उनके अनुसार टीम अपनी प्रक्रिया से संतुष्ट है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

वहीं, बदानी ने युवा बल्लेबाज समीर रिजवी का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रिजवी ने इस सीजन में अहम पारियां खेली हैं और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसलिए टीम उनके प्रदर्शन से संतुष्ट है।

अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक आईपीएल में दोनों के बीच 26 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 और दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!