Breaking News :
>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
खेल-जगत

इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज

यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही पंजाब किंग्स से होने वाला है। पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से 47 रन की हार झेलने के बाद दिल्ली दबाव में है और टीम को जीत की पटरी पर लौटने के लिए सामूहिक प्रदर्शन करना होगा।

अंक तालिका की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ छठे स्थान पर है। वहीं पंजाब किंग्स छह मुकाबलों में 11 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है और अब तक अजेय बनी हुई है। टीम का एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। दिल्ली के लिए राहत की खबर यह है कि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क फिट हो चुके हैं, हालांकि इस मैच में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है।

दिल्ली की चिंता उसके शीर्ष क्रम और फील्डिंग को लेकर है। सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं, जिससे मध्यक्रम पर दबाव बढ़ रहा है। कप्तान अक्षर पटेल से भी बेहतर रणनीति और नेतृत्व की उम्मीद है। पिछले मैच में उनके कुछ फैसलों, खासकर गेंदबाजी बदलाव को लेकर सवाल उठे थे। वहीं टीम की फील्डिंग में लगातार हो रही गलतियां भी परेशानी का कारण बनी हुई हैं।

दूसरी ओर पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। हाल ही में टीम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर बेहतरीन लय में हैं। इसके अलावा प्रियांश आर्य और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ियों ने भी टीम को मजबूती दी है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और मार्को यानसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह मुकाबला 25 अप्रैल (शनिवार) को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा। दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!