Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
देश

पाकिस्‍तानी द्वारा की जा रही गोलीबारी का भारतीय सेना का करारा जवाब , दुश्‍मन के ठिकानों पर दागी एंटी टैंक मिसाइलें

भारतीय सेना ने कुपवाड़ा सेक्‍टर के दूसरी ओर पाकिस्‍तान के सैन्‍य ठिकानों पर एंटी टैंक मिसाइलें दागी हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने भारतीय सेना के सूत्रों के हवाले से बताया है कि सेना के जवानों ने हाल ही में पाकिस्तानी सेना की चौकियों को निशाना बनाने के लिए एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों और तोप के गोलों का इस्तेमाल किया। भारतीय सेना की ओर से यह कार्रवाई पाकिस्‍तानी फौज द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने के मकसद से लगातार की जा रही गोलीबारी के जवाब में की गई

भारतीय सेना की मानें तो पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कई गुना ज्यादा हो गया है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में सशस्त्र आतंकवादियों की घुसपैठ कराने और शांति भंग करने के लिए पाकिस्तान ऐसी कायराना हरकतें कर रहा है। हालांकि, भारतीय सेना पाकिस्‍तान के सारे मंसूबे नाकाम कर रही है। उन्‍होंने बीते रविवार को बताया था कि कश्मीर घाटी में आतंकवाद निरोधक अभियानों के चलते युवाओं में आतंकवाद से जुड़ने का रुझान घट रहा है।

वहीं मौजूदा संसद सत्र में सरकार ने बताया है कि इस साल पहली जनवरी से लेकर बीते 23 फरवरी तक पाकिस्‍तानी फौज ने भारत-पाक अंतरराष्‍ट्रीय सीमा (Indo-Pakistan International Border यानी IB) और नियंत्रण रेखा (Line of Control यानी LoC) पर 646 बार सीज फायर का उल्‍लंघन किया है। रक्षा राज्‍य मंत्री श्रीपद नाइक (Shripad Naik) ने बुधवार को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान भी लगातार जारी है और पिछले साल पांच अगस्‍त से इस साल 23 फरवरी तक आतंकियों के साथ मुठभेड़ की 27 घटनाएं हुई हैं।

सरकार की ओर से बताया गया कि पिछले साल पांच अगस्‍त से 31 दिसंबर तक पाकिस्‍तान ने सीमा पार से 132 बार गोलीबारी की है जबकि इस साल पहली जनवरी से 15 फरवरी तक सीज फायर के 41 मामले सामने आए हैं। रक्षा राज्‍य मंत्री श्रीपद नाइक (Shripad Naik) ने यह भी बताया कि साल 2019 में पाकिस्‍तान ने अंतरराष्‍ट्रीय सीमा (Indo-Pakistan International Border यानी IB) और नियंत्रण रेखा (Line of Control यानी LoC) पर 1,586 बार सीज फायर तोड़ा है। दरअसल, पिछले साल पांच अगस्‍त को अनुच्‍छेद 370 को हटाए जाने के बाद से पाकिस्‍तानी हुक्‍मरानों में भारी बौखलाहट देखी जा रही है। पाकिस्‍तानी फौज आए दिन आतंकियों की घुसपैठ कराने के मकसद से सीमा पर संघर्ष विराम का उल्‍लंघन करती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!