Breaking News :
>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

चीनी सेना का झूठा दावा : भारतीय सेना ने चीनी सेना की ओर से माइक्रोवेव हथियारों के इस्तेमाल के दावे को नकारा

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 नवम्बर 2020, बुधवार। भारत ने मंगलवार को लद्दाख में चीन की सेना द्वारा भारतीय सैनिकों पर माइक्रोवेव हथियारों के इस्तेमाल किए जाने के दावे को खारिज कर दिया। यह दावा एक चीनी प्रोफेसर ने किया था। प्रोफेसर के दावे के अनुसार लद्दाख में भारतीय सेना के कब्जे वाली चोटियों को खाली कराने के लिए चीनी सेना ने इन हथियारों का इस्तेमाल किया था। भारतीय अधिकारियों के अनुसार, बीजिंग के प्रोफेसर की बात का हवाला देते हुए चीन माइक्रोवेव हथियारों का उपयोग करने को लेकर ‘फर्जी खबर’ फैला रहा है।

वाशिंगटन के एग्जामिनर के अनुसार, बीजिंग स्थित प्रोफेसर ने दावा किया कि चीनी बलों ने हथियार इस्तेमाल न करने के दशकों पुराने समझौते का सम्मान करते हुए लड़ने के लिए इन हथियारों का इस्तेमाल किया था। यूके के एक अखबार के अनुसार चीन की रेनमिन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के एसोसिएट डीन जिन केनरांग ने दावा किया था कि भारतीय सैनिकों द्वारा कब्जे में ली गई दोनों चोटियां सामरिक दृष्टि से काफी अहम थीं। फायरिंग न करने के आदेश के कारण सैनिकों ने माइक्रोवेव हथियों का इस्तेमाल करते हुए चोटियों पर हमला किया। इससे यहां माइक्रोवेव ओवन जैसी स्थिति बन गई और भारतीय सैनिकों को परेशानी होने लगी और वे भाग गए।

जिन केनरांग ने कहा, ’15 मिनट में, पहाड़ी पर कब्जा जमाए बैठे भारतीय सैनिकों को उल्टी होने लगी। उन्हें खड़ा होने में भी दिक्कत हो रही थी। इसलिए वे भाग गए। इसी तरह हमने यहां अपना कब्जा जमाया।’ प्रोफेसर ने दावा किया कि हमला 29 अगस्त को हुआ था, लेकिन भारतीय अधिकारी ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ। अगर उन्होंने वहां कब्जा कर लिया है, तो चीन अभी भी भारत को इन ऊंचाइयों से हटने के लिए क्यों कह रहा है? हमारे सैनिक, टैंक और उपकरण अभी भी वहां हैं, और हम ऊंचाइयों से नीचे नहीं आए हैं।

भारतीय अधिकारियों ने सितंबर की शुरुआत में कहा था कि चीनी बलों ने 29 अगस्त को ‘भड़काऊ’ कदम उठाया था। उस समय चीनी अधिकारियों ने स्वीकार किया था कि यह क्षेत्र भारत के नियंत्रण में है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!