Breaking News :
>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
खेल-जगत

भारत बनाम इंग्लैंड, रांची टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की जगह किसे मिलेगा मौका ?

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 21 फ़रवरी 2024, रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। यह मुकाबला 23 फरवरी से शुरू होने वाला है और सीरीज में रोहित शर्मा की टीम 2-1 से बढ़त ले चुकी है। बुमराह इस सीरीज में कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह को भरना किसी भी गेंदबाज के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी।

बुमराह के लिए यह सीरीज कमाल की रही है। वह 13.64 की औसत के साथ 17 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। वह मौजूदा सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।अब तक उन्होंने सीरीज में 80.5 ओवर गेंदबाजी की है। इसी कारण टीम प्रबंधन उन्हें आराम देना चाहता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मोहम्मद सिराज के साथ दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में अंतिम एकादश में किसे जगह मिलती है।
तेज गेंदबाज मुकेश कुमार इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा थे। हालांकि, उन्होंने केवल 1 विकेट स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर का लिया था।वह सीरीज का तीसरा मुकाबला नहीं खेले और बिहार के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में बंगाल की टीम का हिस्सा बने। मुकेश ने उस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट (4/18 और 6/32) लिए। ऐसे में बुमराह की जगह इस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।
इस सीरीज के आखिरी 3 टेस्ट मैचों के लिए अनकैप्ड तेज गेंदबाज आकाश दीप ने आवेश खान की जगह ली।बंगाल के तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई अनौपचारिक टेस्ट सीरीज में इंडिया-ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।उन्होंने अहमदाबाद में दूसरे मैच में 4/46 और 2/57 के आंकड़े दर्ज किए थे। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने तीसरे मैच में 4/56 और 1/47 के आंकड़ों के साथ सीरीज खत्म की थी।

आवेश ने भारतीय टीम के लिए टी-20 क्रिकेट में 19 और वनडे क्रिकेट में 9 विकेट लिए हैं। वह अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए हैं।पहले 2 मैच में वह टीम का हिस्सा भी थे।वह मौजूदा रणजी ट्रॉफी में सिर्फ 4 विकेट लेने में ही सफल हो पाए हैं। हालांकि, पिछले सीजन वह मध्य प्रदेश के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे (20.13 की औसत से 38 विकेट)।

36 वर्षीय उमेश यादव ने आखिरी बार भारतीय टीम के लिए साल 2023 का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला था। हालांकि, रांची के महत्वपूर्ण मैच के लिए उन्हें वापस बुलाया जा सकता है। उन्होंने मौजूदा रणजी सीजन में विदर्भ के लिए 24.18 की औसत से 22 विकेट लिए हैं। इसके अलावा वह घरेलू सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में 25.88 की औसत से 101 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!