Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
ताज़ा खबरेंदेश

भारत ने चीन से: अपने इलाके में लौट जाओ, चीनी सैनिकों को अपने क्षेत्र में लौटने के अलावा शांति स्थापित करने का कोई दूसरा विकल्‍प नहीं

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2020, गुरुवार। पूर्वी लद्दाख क्षेत्र के गलवन नदी घाटी में बनी तनावपूर्ण स्थिति में कोई खास बदलाव तो नहीं आया है लेकिन दोनों देशों के बीच बातचीत का क्रम जारी है। मंगलवार को सैन्य स्तरीय वार्ता हुई थी तो बुधवार को दोनो देशों के बीच सीमा विवाद सुलझाने के लिए पहले से की गई एक अन्य व्यवस्था डब्लूएमसीसी (वर्किग मेकैनिज्म फॉर कंसलटेशन एंड कोआर्डिनेशन ऑन इंडिया-चाइना बार्डर अफेयर्स) की बैठक हुई। दोनों देशों के विदेश मंत्रालय के तत्वाधान में हुई इस बैठक में भी हालात के समाधान की कोई सूरत निकलती नहीं दिखी।

भारत बोला, अपने इलाके में लौट जाओ

  • बैठक में भारत ने चीन पक्ष के सामने फिर दोहराया कि चीनी सैनिकों को अपने क्षेत्र में लौटने के अलावा शांति स्थापित करने की कोई दूसरी सूरत नहीं है। भारत ने 15 जून को हुई हिंसक झड़प को लेकर भी अपनी गहरी चिंता जताई। बातचीत आगे भी जारी रहेगी। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत ने हिंसक झड़प के मसले को उठाते हुए कहा कि दोनों देशों को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। बैठक में भारत ने हाल ही में विदेश मंत्रियों के बीच हुई वार्ता और उसमें बनी सहमति का मुद्दा उठा।

सहमति का पालन करे चीन

  • विदेश मंत्रियों के बीच हुई वार्ता में दोनों ही पक्ष राजी थे कि शीर्ष नेताओं के बीच सीमा पर शांति और सहअस्तित्व को बनाए रखने के लिए जो सहमति बनी है उसका पालन होना चाहिए। इसका पालन करके ही सीमा पर शांति बनाई रखी जा सकती है। चीन के विदेश मंत्रालय ने जो बयान दिया है वह बेहद संक्षिप्‍त है। इससे यह संकेत मिलते हैं कि चीन इन वार्ताओं को तवज्जो नहीं दे रहा है। वैसे सैन्य स्तर पर विश्वास बहाली के लिए आगे भी दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रहेगी ताकि सीमा पर शांति बनाई रखी जा सके।

चीनी विदेश मंत्रालय ने फ‍िर दी धमकी

  • चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों ही पक्षों के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि शीर्ष नेताओं के बीच और हाल के दिनों में किए गए कई समझौतों के मुताबिक सीमा पर शांति बहाली के लिए जो भी सहमति बनी है उसका पालन किया जाएगा। हालांकि चीन यह कहने से नहीं चूका कि मौजूदा तनाव के लिए भारत जिम्‍मेदार है और उसे ही तनाव दूर करने की जिम्‍मेदारी निभानी होगी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने यह भी कहा कि भारत सीमा पर तनाव पैदा करके बहुत ज्यादा जोखिम मोल ले रहा है जिसके नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!