Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
ताज़ा खबरेंदेश

आज के ही दिन भारत ने पोखरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण किया था, अमेरिका समेत पूरी दुनिया रह गई थी दंग

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई 2022, बुधवार, नई दिल्ली। आज राष्‍ट्रीय तकनीक दिवस है। आज के ही दिन भारत ने 1998 में पोखरण में अपना दूसरा परमाणु परीक्षण कर दुनिया को चौंकाने का काम किया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्‍होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उस भाषण की वीडियो को साझा किया है जिसमें उन्‍होंने इसकी जानकारी दी थी। इसी वीडियो में अटल बिहारी वाजपेयी ये कहते हुए देखे जा सकते हैं कि परमाणु हथिार रक्षा के लिए भी हो सकते हैं। इस परीक्षण की जानकारी देते हुए तत्‍कालीन पीएम ने इस बात की भी घोषणा की थी कि भारत कभी भी पहले इन हथियारों का उपयोग नहीं करेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अपने ट्वीट में ने उन वैज्ञानिकोंं का आभार व्‍यक्‍त किया है जिन्‍होंने दुनिया की नजरों से छिपते छिपाते इस टेस्‍ट को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया था। इसमें पीएम ने लिखा है कि हम गर्व के साथ अटल जी के अनुकरणीय नेतृत्व को याद करते हैं जिन्होंने उत्कृष्ट राजनीतिक साहस और राज्य कौशल दिखाया। उन्‍होंने बता दिया था कि भारत किसी से भी डरने और झुकने वालों में से नहीं है।  

11 मई 1998 को पोखरण में भारत ने ये परीक्षण दोपहर 15:45 बजे किया था। इस परीक्षण की खास बात ये थी कि इसकी खबर अमेरिका को भी तब लगी थी जब ये हो चुका था। इतना ही नहीं अमेरिका ने भारत की निगरानी के लिए अपनी सेटेलाइट का रुख भी इधर ही किया हुआ था। इसके बाद भी वो इसकी जानकारी नहीं पा सका था। हालांकि, इस परीक्षण से गुस्‍साए अमेरिका ने बाद में कई तरह के प्रतिबंध भारत पर लगाए थे।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!