Breaking News :
>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’>>टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा
खेल-जगत

अहमदाबाद में भारत की शानदार जीत, वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया

केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और जडेजा ने जड़ा शतक 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 4 अक्टूबर 2025, अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पारी और 140 रनों से जीत दर्ज की। तीन दिन में ही निपटे इस मुकाबले में भारत ने अपनी पहली पारी में 448 रन बनाकर वेस्टइंडीज को लगातार दबाव में रखा और शानदार गेंदबाजी से विपक्षी टीम को ढेर कर दिया। इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

वेस्टइंडीज का बल्लेबाजी में निराशाजनक प्रदर्शन
भारत के लिए रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की। चायकाल से पहले ही वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 146 रन पर ऑलआउट हो गई। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज में यह 17वीं बार है जब कोई टीम पारी के अंतर से जीती है। इसमें से 20वीं सदी में वेस्टइंडीज ने नौ बार जीत दर्ज की है, जबकि 21वीं सदी में भारत ने सभी आठ मैच जीते हैं। यानी भारत ने वेस्टइंडीज को आठवीं बार पारी के अंतर से हराया है। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी दोनों ही पारी में काफी खराब रही है। पिछली 15 पारियों को देखें तो वेस्टइंडीज सिर्फ दो बार 200 रन का आंकड़ा पार कर पाया है और इस दौरान उसका सर्वोच्च टोटल 253 का रहा है।

भारतीय सरजमीं पर वेस्टइंडीज का कमजोर रिकॉर्ड
भारत में खेले गए पिछले पांच टेस्ट में वेस्टइंडीज चार बार पारी की हार झेल चुका है और एक बार 10 विकेट से हारा है। 2013 और 2018 में खेले गए कोलकाता, मुंबई, राजकोट और हैदराबाद के मैचों में भी भारत ने पारी से जीत हासिल की थी। अहमदाबाद का टेस्ट भी इसी श्रृंखला में शामिल हुआ।

जडेजा और सिराज की शानदार गेंदबाजी
रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में नाबाद शतक जमाया और दूसरी पारी में चार विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने दो और वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट अपने नाम किया।

भारतीय बल्लेबाजी का दबदबा
पहली पारी में केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और जडेजा के शतकों ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। केएल राहुल 100 रन बनाकर आउट हुए, जुरेल ने 125 रन और जडेजा ने नाबाद 104 रन की पारी खेली।

सीरीज का अगला मुकाबला
दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!