Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पिछले 18 महीनों से बंद भारत-नेपाल सीमा जल्दी खोल दी जाएगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 सितम्बर 2021, शुक्रवार, चम्पावत। कोरोना के कारण पिछले 18 महीनों से बंद भारत-नेपाल सीमा जल्द खोल दी जाएगी। नेपाल सरकार ने इस संबंध में निर्णय ले लिया है। सूत्रों के अनुसार जल्दी ही इसकी तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। नेपाल सरकार के इस निर्णय से बनबसा के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।

बीते मंगलवार को नेपाल कैबिनेट की बैठक में भारतीय सीमा से सटे बनबसा समेत 20 रास्तों को खोलने का फैसला लिया गया है। नेपाल सरकार के फैसले से दोनों ओर के कारोबारी और नागरिक बेहद खुश हैं। हालांकि आदेश जारी नहीं होने से भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन सुचारु नहीं हो सका है। नेपाली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेपाल सरकार के प्रवक्ता और कानून न्याय संसदीय मामलों के मंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने बताया कि काठमांडू में मंगलवार को हुई बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर चर्चा हुई।

इसके अलावा 22 मार्च 2020 से बंद भारत-नेपाल की गौरीफाटा, धनगढ़ी, गड्ढा चौकी, बनबसा समेत 20 मार्गों को पहले की तरह आवागमन के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है। आधिकारिक रूप से सीमा खुलने पर कोविड जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता भी खत्म हो सकती है। फिलहाल नेपाल ने सीमाएं खोलने की तारीख तय नहीं की है। यही वजह है कि अभी नेपाल के गृह मंत्रालय से कोई आदेश भी नहीं आया है।

हालांकि नेपाल सरकार के फैसले से दोनों देशों के सीमांत बाजारों में रौनक लौटने की उम्मीद जग गई है। बनबसा के व्यापारियों का कहना है कि सीमा खुलने से कारोबार पटरी पर लौटेगा जिससे व्यापारियों के सामने पैदा हुई आर्थिक समस्या भी खत्म हो जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!