Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

भारत अफगानिस्‍तान में फंसे अपने नागरिकों को सकुशल वापस ला रहा है

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2021, सोमवार, नई दिल्‍ली। भारत समेत सभी देश अफगानिस्‍तान में फंसे अपने नागरिकों को सकुशल बाहर निकालने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। भारत ने 15 अगस्‍त 2021 को जब तालिबान ने काबुल पर कब्‍जा किया था, उससे पहले से ही ये कवायद शुरू कर दी थी।

भारत ने सबसे पहले काबुल स्थित दूतावास कर्मियों को वापस बुलाया था। इसके बाद वहां फंसे नागरिकों को धीरे-धीरे वायु सेना के विमान सी-17 ग्‍लोबल मास्‍टर से वापस लाया गया।

अब भारत ने कमर्शियल फ्लाइट भी शुरू कर दी है। भारत अब तक एक हजार से अधिक अपने नागरिकों को अफगानिस्‍तान से सकुशल वापस भी निकाल चुका है। अब भारत के कुछ ही नागरिक अफगानिस्‍तान में हैं। इनमें भी अधिकतर वो ही नागरिक हैं जो काबुल से काफी दूरी पर हैं। ऐसे कुछ नागरिकों ने अफगानिस्‍तान स्थित गुरुद्वारों में शरण ले रखी है।

भारत ने रविवार को भी वायु सेना के तीन विमानों से करीब 382 लोगों को काबुल से निकाला था। इनमें करीब 329 भारतीय नागरिक थे। इस दौरान लोगों को लाने के लिए सी-17 ग्‍लोबल मास्‍टर, और सी-130जे विमान की मदद ली गई है।

ग्‍लोबल मास्‍टर से करीब 168 लोगों को भारत लाया गया था। इनमें 107 भारतीयों समेत 23 अफगान सिख और हिंदु शामिल थे। इसके अलावा 87 भारतीय नागरिकों के अलावा दो नेपाली नागरिकों को एयर इंडिया के विशेष विमान के जरिए भारत लाया गया। इसी तरह से अमेरिकी विमान से काबुल से दोहा लाए गए 35 भारतीय नागरिकों को भी भारत लाया गया है।

आपको बता दें कि काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा फिलहाल अमेरिकी फौज कर रही है। अमेरिकी विमान भी वहां से अपने नागरिकों को और अपने जवानों को निकालने की कवायद में लगा हुआ है। रविवार को अमेरिका ने वहां से अपने 169 नागरिकों को बाहर निकाला है। इसके बावजूद अब भी वहां पर काफी संख्‍या में अमेरिकी नागरिक मौजूद हैं।

राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि उनके हजारों लोग अब अफगानिस्‍तान से वापसी का इंतजार कर रहे हैं। उन्‍होंने ये भी कहा है कि वो अपने आखिरी नागरिक को भी सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपको बता दें कि अफगानिस्‍तान में अपने लोगों और जवानों की सुरक्षित वापसी के लिए अमेरिका ने वहां पर अपने कुछ अतिरिक्‍त जवान भी भेजे थे।

जर्मनी ने अपने दो H145Ms हेलीकाप्‍टर्स के साथ वहां पर स्‍पेशलाइज्‍ड कमांडो फोर्स के जवानों को भी काबुल भेजा है। इसके अलावा ब्रिटेन और फ्रांस ने भी इसी तरह की कवायद की है जिससे वहां से जल्‍द से जल्‍द लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

आपको बता दें कि जर्मनी ने अफगान नागरिकों को शरणार्थी का दर्जा देने की घोषणा की है। जर्मनी का ए400एम कार्गो विमान काबुल से लोगों को निकालने में लगा हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!