Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
खेल-जगत

भारत ने राजकोट में 36 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबरी की

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में शानदार जीत हासिल करते हुए सीरीज में बराबरी की। मुंबई में मिली 10 विकेट की हार के बाद भारत ने राजकोट में 36 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबरी करने में सफलता हासिल की। मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने फैंस को संभलकर रहने की हिदायत दी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट में खेला गया। टीम इंडिया ने शिखर धवन, विराट कोहली और केएल राहुल की शानदार बल्लेबाज के दम पर 340 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 304 रन पर ऑलआउट कर टीम को 36 रन से जीत दिलाई।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने राजकोट वनडे में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया और तीसरे नंबर पर खेलने आए। मुंबई में विराट ने केएल राहुल को तीसरे नंबर पर भेजा था जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। दूसरे वनडे में जीत हासिल करने के बाद विराट ने आलोचकों को अपने ही अंदाज में जवाब दिया।

विराट ने मैच के बाद बात करते हुए कहा, हम सभी अब सोशल मीडिया के दौर में जी रहे हैं और यहां पर पैनिक बटन (डर की स्थिति) बहुत जल्दी ही दबा दिया जाता है। यह बहुत जरूरी है कि हम केएल राहुल जैसे अच्छे खिलाड़ी को टीम से बाहर ना बिठाएं। आप सबने देखा उन्होंने आज किस तरह से बल्लेबाजी की।

केएल राहुल ने राजकोट वनडे में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 80 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने महज 52 गेंद खेले जिसमें 6 चौके और तीन छक्के शामिल थे। गौरतलब है मुंबई में खेले गए पहले वनडे में भी राहुल ने 47 रन बनाए थे। पहले मैच में वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!