Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
खेल-जगत

भारत ने अफगानिस्तान को टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में छ: विकेट से हराया 

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 15 जनवरी 2024, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत लिया। यह मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी अपने नाम कर ली। भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार छठी टी-20 सीरीज जीती है। इसके साथ ही घर में लगातार 15वीं सीरीज में भारत के अजेय रहने का रिकॉर्ड कायम है। अपने घर में भारत आखिरी सीरीज फरवरी 2019 में हारा था। इसके बाद खेली गई 15 सीरीज में दो बराबरी पर छूटी हैं और 13 भारत के नाम रही हैं। दोनों ड्रॉ सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई थीं।

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर 173 रन बना लिए और छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब ने 57 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन और रवि बिश्नोई-अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 68 और शिवम दुबे ने नाबाद 63 रन बनाए। अफगानिस्तान के करीम जनत ने दो विकेट लिए।

यह रोहित शर्मा का 150वां अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच था। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने। इस मामले में उनके बाद आयरलैंड के लिए 134 मैच खेलने वाले पॉल स्टर्लिंग हैं। हालांकि, शून्य के स्कोर पर आउट होने के साथ ही रोहित ने शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह 12 बार अंतरराष्ट्रीय टी-20 में शून्य पर आउट हो चुके हैं। रोचक बात यह है कि इस मामले में उनसे आगे सिर्फ पॉल स्टर्लिंग हैं, जो 13 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!