Breaking News :
>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया>>एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी>>जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण>>हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल>>लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में>>सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर>>10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित>>रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम>>Instagram के निवेश विज्ञापन से शुरू हुआ खेल, युवक से ठगे ₹2.87 लाख>>आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन>>चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी>>कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश>>वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी>>महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या>>ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला>>हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग>>कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
खेल-जगत

भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम तीसरे वनडे मैच के लिए भुवनेश्वर पहुंचीं

कटक के बाराबती स्टेडियम में रविवार हो होने वाले अंतिम वनडे मैच के लिए भारत और वेस्टइंडीज की टीमें गुरुवार को यहां पहुंच गई। दोनों टीमों के खिलाडि़यों और प्रबंधन स्टाफ को सशस्त्र पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा में यहां के एक होटल में ले जाया गया।

राज्य पुलिस ने इस मुकाबले के लिए भुवनेश्वर और कटक में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की है। दोनों टीमों के खिलाड़ी भुवनेश्वर के होटल में रह रहे हैं, जबकि अभ्यास और मैच के लिए वे शुक्रवार, शनिवार और रविवार को यहां से कटक जाएंगे।

वेस्टइंडीज की टीम शुक्रवार को सुबह अभ्यास सत्र में भाग लेगी, जबकि भारतीय टीम होटल से दोपहर एक बजे करीब अभ्यास के लिए रवाना होगी। पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस बल के कम से कम 63 प्लाटून (एक प्लाटून में 30 कर्मी होते हैं) के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स के लगभग 300 जवानों को तैनात किया गया है।

आपको बता दें कि टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज में इस वक्त एक-एक की बराबरी पर है। दूसरा मैच दोनों देशों के बीच काफी रोमांचक रहा था और इस मैच में भारत को 107 रन से बड़ी जीत मिली थी। इस मैच में विराट कोहली शून्य पर जरूर आउट हुए थे, लेकिन रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली थी।

उनके साथ केएल राहुल ने भी शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। कुलदीप यादव ने इस मैच में हैट्रिक विकेट लिया था जो उनके वनडे करियर का दूसरा हैट्रिक था। हालांकि तीसरे मैच में दीपक चाहर नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह टीम में नवदीप सैनी को शामिल किया गया है।

तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम :

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्रा सिंह चहल, कुलदीप यादव, मुहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!