Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
देश

चीन और अमेरिका में बढ़ी तकरार

US-China Trade War: चीन और अमेरिका में बढ़ी तकरार, चीनी सामान के आयात पर ट्रंप की चेतावनी

चीन और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी ट्रेड वॉर एक बार फिर शुरू हो गया है। इसे एकबार फिर हवा दी है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह 300 अरब डॉलर के चीनी आयात सामानों पर नए 10 फीसदी टैरिफ (आयात शुल्क) लगाएंगे, जो एक सितंबर से प्रभावी होगा। इस फैसले ने दोनों देशों के बीच व्यापारिक युद्ध को और बढ़ावा दे दिया है।

नए टैरिफ प्रभावी रूप से सभी चीनी आयातों पर कर लगाएंगे। स्मार्टफोन से कपड़ों तक के इसके जद में आने की संभावना है। ट्रंप ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘हमारे प्रतिनिधि अभी चीन से लौटे हैं। वहां उन्होंने भविष्य के एक व्यापार सौदे के संबंध में रचनात्मक वार्ता की थी। हमने सोचा था कि हमने तीन महीने पहले चीन के साथ एक सौदा कर लिया, लेकिन दुख की बात है कि चीन ने हस्ताक्षर करने से पहले सौदे पर फिर से बातचीत करने का फैसला किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को चीन से आयात पर पर्याप्त टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है।ट्रम्प ने कहा है, ‘चीन को इसे मोड़ने के लिए बहुत सी चीजें करनी हैं। लेकिन आप देख रहे होंगे। उन्हें बहुत कुछ करने को मिला है।यह (टैरिफ वृद्धि) 1 सितंबर से प्रभावी होगा।’ ट्रंप का यह बयान लगभग 300 बिलियन अमरीकी डॉलर के चीनी उत्पादों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने के एक दिन बाद आया है।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता का अगला दौर सितंबर का होना है। ट्रंप ने कहा, ‘सच कहूं अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं इसे हमेशा बहुत बढ़ा सकता हूं। दूसरे शब्दों में, मैं इसे बढ़ा सकता हूं- अगर मैं चाहता तो मैं इसे बहुत अधिक संख्या में बढ़ा सकता था।’

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्टीवन मनुचिन के नेतृत्व में एक टीम ने शंघाई में मंगलवार और बुधवार को वाइस प्रीमियर लियू ही की अगुवाई वाले एक उच्चस्तरीय चीनी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की, जिसके बाद ट्रंप की यह घोषणा सामने आई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!