Breaking News :
>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ
आर्थिक गतिविधियाँ

घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में आई बढ़ोतरी, जानिए नए दाम

रसोई का बजट आज से बढ़ने वाला हैं, क्योंकि बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर  (LPG cylinder) के दाम में बढ़ोत्तरी हो गई है। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinder) में आज बुधवार 12 फरवरी 2020 से करीब 150 रुपये का इजाफा हुआ है। देश के बड़े महानगरों की बात करें, तो इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में 14 किलो के इंडेन गैस सिलेंडर की कीमत 144.50 रुपये की तेजी के साथ 858.50 रुपये हो गई है।

कोलकाता में इसकी कीमत में 149 रुपये की तेजी आई है, जिससे यह 896 रुपये का हो गया है। मुंबई की बात करें, तो यहां LPG गैस सिलेंडर अब 145 रुपये की तेजी के साथ 829.50 रुपये में मिलेगा। वहीं, चेन्नई वालों को अब बिना सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए 147 रुपये ज्यादा देने होंगे। यहां अब इसका दाम 881 रुपये हो गया है।

बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में एक जनवरी 2020 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ था। फ्यूल रिटेलर्स हर महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय करते हैं। गौरतलब है कि इंडियन ऑयल देश में प्रति दिन 30 लाख इंडेन गैस सिलेंडर की सप्लाई करता है।

भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमत दो चीजों पर निर्भर करती है। इसमें पहला है एलपीजी का इंटरनेशनल बेंचमार्क रेट और दूसरा है यूएस डॉलर और रुपये का एक्सचेंज रेट।

आपको बता दें कि फ्यूल रिटेलर्स एलपीजी सिलेंडर को बाजार कीमत पर बेचते हैं, लेकिन सरकार प्रत्येक परिवार को हर साल 12 सिलेंडर में सीधे सब्सिडी प्रदान करती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!