Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
आर्थिक गतिविधियाँ

सोने की कीमतों में आई बढ़ोतरी, और चांदी में देखी गिरावट, जानिए भाव

सोने के वायदा भाव में शुक्रवार को तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर तीन अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 88 रुपये के उछाल के साथ 42,473 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, पांच जून 2020 का सोने का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 103 रुपये की तेजी के साथ 42,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

उधर चांदी के वायदा भाव में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मई 2020 का चांदी का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 0.75 फीसद या 348 रुपये की गिरावट के साथ 46,310 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। पांच मार्च 2020 की चांदी के वायदा भाव की बात करें, तो यह शुक्रवार सुबह 0.84 फीसद या 388 रुपये की गिरावट के साथ 45,792 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी के वैश्विक हाजिर भाव में शुक्रवार सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर गिरावट देखने को मिल रही थी। ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस समय सोने का हाजिर भाव 0.35 फीसद या 5.69 डॉलर की गिरावट के साथ 1,639.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। दूसरी तरफ चांदी का हाजिर भाव 1.29 फीसद या 0.23 डॉलर की गिरावट के साथ 17.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

चीन से बाहर कोरोना वायरस के नए मरीजों की संख्या में तेजी के चलते ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ पर मंडरा रहे संकट के बादलों के कारण आज शुक्रवार को इक्विटी बाजारों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार सुबह 1100 अंक और एनएसई का निफ्टी 330 अंक की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था।

कोरोना वायरस के चीन के बाहर साउथ कोरिया, इटली और मध्य एशिया में तेजी से फैलने के चलते क्रूड ऑयल की कीमतें एक साल से भी अधिक के न्यूनतम स्तर पर आ गई हैं। भारतीय रुपया भी आज भारी गिरावट के साथ खुला है। यह एक डॉलर के मुकाबले 38 पैसे की गिरावट के साथ 71.93 पर खुला है। क्रूड ऑयल और इक्विटी बाजारों में भारी गिरावट के चलते सोने की हाजिर कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है, क्योंकि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती की आशंका के चलते निवेशकों के लिए सोना सेफ हैवन के रूप में और मजबूत हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!