Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
देश

आयकर विभाग ने पकड़ा 40 करोड़ रुपये का घोटाला, 8 कर्मचारियों को भेजा नोटिस

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जून 2023, शुक्रवार, हैदराबाद। आयकर विभाग ने हैदराबाद और विजयवाड़ा में ताजा कार्रवाई में 40 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड घोटाला पकड़ा है। मामले में 8 आयकर सलाहकारों और रेलवे, पुलिस व आयकर विभाग के कई कर्मचारियों की जाँच की जा रही है। इन्हें नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। आशंका है कि यह घोटाला कहीं बड़ा हो सकता है। विभाग ने बताया कि बुधवार को आईटी जाँच शाखा ने हैदराबाद के निजामपेट, एलबी नगर और वनस्थलीपुरम में सर्वे शुरू किया। यह अगले कुछ दिन जारी रह सकता है। इसमें कई कर्मचारियों के नाम सामने आ रहे हैं। सभी के खिलाफ संबंधित थाने में केस दर्ज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि आयकर सलाहकार रिटर्न फाइल करते समय बिना उचित दस्तावेजों के आयकर अधिनियम के सेक्शन 80 सीसी और 80 डीडी में दावे कर रहे थे। साथ ही कुछ फर्जी दस्तावेज भी बना रहे थे। सरकारी कर्मचारी इसके लिए पात्र नहीं थे। हर कर सलाहकार ने ऐसे 500 से एक हजार तक आयकर रिटर्न फाइल किए थे। सूत्रों ने बताया कि यह सलाहकार कर्मचारियों को विभाग द्वारा काटे गए उनके आयकर का रिफंड दिलवाने के नाम पर आकर्षित करते थे, बदले में 10 प्रतिशत कमीशन लेते थे। इस काम के लिए एजेंट भी लगा रखे थे। एक आयकर अधिकारी ने बताया कि कई सरकारी कर्मचारियों को इसमें फर्जीवाड़ा की भी आशंका नहीं थी, वे खुद ही अपने दस्तावेज व जानकारियाँ एजेंट्स को दे रहे थे। 2017 में भी ऐसे ही एक मामले में 200 लोगों को परिवार के किसी सदस्य को गंभीर बीमारी के फर्जी दस्तावेज बनाकर आयकर में छूट लेने का दोषी पाया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!