Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री शनिवार, 6 फरवरी को करेंगे वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ

  • बन्नू कालेज देहरादून में आयोजित होगा कार्यक्रम।
  • 25 हजार किसानों को वितरित किये जायेंगे 3 लाख रूपये तक के बिना ब्याज का ऋण।

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 फ़रवरी 2021, शुक्रवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा शनिवार, 6 फरवरी को दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत 3.00 लाख रूपये का ब्याज रहित बृहद ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद देहरादून के बन्नू स्कूल, रेसकोर्स मैदान में किया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के 95 विकासखण्डों एवं 5 अन्य स्थानों पर आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनपद देहरादून से वर्चुअल माध्यम से समस्त कार्यक्रम स्थलों में लोगों के साथ संवाद भी करेंगे।

इस कार्यक्रम में लगभग 25 हजार लोगों को कृषि एवं कृषियेत्तर कार्यों के लिये कृषि यन्त्रों, मत्स्य पालन, जड़ी-बूटी उत्पादन, मुर्गीपालन, कुक्कुट पालन, मौन पालन आदि प्रयोजनों हेतु ऋण वितरण किया जायेगा।

इस सम्बन्ध में निबन्धक सहकारी समितियाँ बी.एस. मिश्र ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम में प्रदेश की 200 बहुउद्देशीय कृषि ऋण सहकारी समितियों में कम्प्यूटराइजेशन हेतु हार्डवेयर भी वितरित किया जायेगा।

ज्ञातव्य है कि बहुउद्देशीय कृषि ऋण सहकारी समितियों के कम्प्यूटराइजेशन हेतु लगभग 40 करोड़ रूपये का व्यय किया जाना है जिसमें 25 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जायेगी। मार्च 2021 तक प्रदेश की सभी सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण किया जायेगा तथा उत्तराखण्ड देश का प्रथम ऐसा राज्य होगा जहाँ प्रदेश की समस्त बहुउद्देशीय कृषि ऋण सहकारी समितियाँ कम्प्यूटरीकृत होंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!