Breaking News :
>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दिल्ली दौरे पर हैं मुख्यमंत्री धामी, मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर 2022, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें शुरू हो गईं। मुख्यमंत्री तीन दिनी दौरे पर सोमवार को दिल्ली पहुंचे। मंगलवार को उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के कई नेताओं से भेंट की।

मुख्यमंत्री धामी को बुधवार को जल शक्ति मंत्रालय में किसाऊ बांध परियोजना के संबंध में एक बैठक में हिस्सा लेना है। मंगलवार को उन्होंने पार्टी मुख्यालय में भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी समेत कई नेताओं से भेंट की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के दिल्ली से बाहर होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री के तीन दिन दिल्ली में होने से माना जा रहा है कि वह उत्तराखंड में विभिन्न विभागों में नियुक्तियों को लेकर चल रहे विवाद समेत ताजा राजनीतिक घटनाक्रम से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे।

इस बीच मंगलवार को इंटरनेट मीडिया में कयास लगने लगे कि मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं। मंत्रिमंडल में अभी तीन स्थान रिक्त हैं। इसके अलावा छह महीने के कार्यकाल के दौरान मंत्रियों के प्रदर्शन के आकलन और नियुक्ति विवाद को लेकर दो-तीन मंत्रियों को बदले जाने की चर्चा पिछले कुछ दिनों से चल रही है।

यद्यपि स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल की संभावना से इन्कार कर चुके हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि अभी संगठन के विस्तार की कवायद चल रही है और फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान इसी ओर है। ये भी माना जा रहा है कि धामी सरकार 23 सितंबर को छह माह का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इस उपलक्ष्य में भाजपा नेताओं को विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों व आयोगों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के पदों पर दायित्व की सौगात मुख्यमंत्री दे सकते हैं। इस बारे में भी वह पार्टी के केंद्रीय नेताओं से विमर्श कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!