Breaking News :
>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश>>कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक>>नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत>>मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बारिश के मौसम के मद्देनजर नगर निगम देहरादून ने आरंभ किया ‘आपदा कंट्रोल रूम’

मानसून में जलभराव की सूचना के लिए 0135-265257 और टोल फ्री नंबर – 10881804153 जारी किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 मई 2022, शनिवार, देहरादून। देहरादून नगर निगम ने मानसून में जलभराव की सूचना के लिए 0135-2652571 और टोल फ्री नंबर – 10881804153 जारी किया है। बारिश के मौसम के मद्देनजर नगर निगम ने शुक्रवार से आपदा कंट्रोल रूम आरंभ कर दिया है। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने यहाँ तैनात कर्मचारियों को सदैव अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है।

नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि मानसून में जलभराव के मद्देनजर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। कंट्रोल रूम के लिए नोडल अधिकारी और सह नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। यहां सोमवार व मंगलवार को अधिशासी अभियंता अनुपम भटनागर को नोडल जबकि अवर अभियंता सहेंद्र नेगी को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है।

बुधवार और गुरुवार को सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी नोडल व सहायक अभियंता रजित कोटियाल को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है। शुक्रवार-शनिवारको सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल को नोडल और सहायक अभियंता जय प्रकाश रतूड़ी को सह नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। रविवार को सहायक अभियंता वेद प्रकाश बधानी को नोडल व अवर अभियंता प्रेम प्रकाश शर्मा को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जलभराव रोकने और डेंगू को पनपने से रोकने के लिए नगर निगम की टीमें शहर में कार्रवाई कर रही हैं। वर्षा में जलभराव की सूचना के लिए निगम के टाउन हाल स्थित कक्ष में आपदा व बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। सभी अधिकारियों को 24 घंटे अपने मोबाइल आन रखने के आदेश दिए गए हैं।

देहरादून नगर निगम कंट्रोल रूम में शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक ड्यूटी आवंटित

नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कंट्रोल रूम में ड्यूटी भी आवंटित कर दी है। सोमवार को सफाई निरीक्षक खुशीराम, मंगलवार को राजीव कुमार जबकि बुधवार को महिपाल सिंह तैनात रहेंगे। गुरूवार को विश्वनाथ सिंह, शुक्रवार को मनीष दरियाल और शनिवार को राजेश पंवार को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इसके अलावा रविवार को मनोज कुमार तैनात रहेंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि यह सभी अधिकारी तय दिन पर शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक कंट्रोल रूम में जिम्मेदारी देखेंगे।

कंट्रोल रूम में 24 घंटे को तीन शिफ्ट में बांटकर अलग से तीन कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहाँ भूमि अनुभाग के मनीष कुमार रोजाना सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और स्वास्थ्य अनुभाग के अंकित कुमार को दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक तैनात किया गया है। रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक पथ प्रकाश अनुभाग के योगेश पैन्यूली यहाँ तैनात रहेंगे।

इनके साथ सफाई सुपरवाइजर संजय कुमार, महावीर, दीपक बड़ोनी एवं योगेश कुमार भी कंट्रोल रूम में शिफ्टवार तैनात रहेंगे। नगर आयुक्त ने सुबह की पाली में पाँच-पाँच जबकि रात की पाली में आठ-आठ सफाई कर्मी कंट्रोल रूम में तैनात रखने के आदेश दिए हैं। कहीं मदद के लिए जाने को यहाँ चालक सहित दो वाहन भी लगाए गए हैं।

वार्डों के लिए सफाई निरीक्षक नियुक्त

वार्ड: 10, 12, 16, 17, 18, 19, 21, 31, 32, 47, 50, 55 व 58

सफाई निरीक्षक : राजबीर सिंह चौहान

मोबाइल: 7088738736

वार्ड : 33, 35, 36, 37, 38, 46, 48, 92 व 93

सफाई निरीक्षक : मनोज कुमार

मोबाइल: 9410900849

वार्ड : 1, 2, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 59, 60, 61व 62

सफाई निरीक्षक: मनीष दरियाल

मोबाइल : 9411266662

वार्ड : 20, 28, 29, 30, 49, 51, 52, 53, 54 व 81

सफाई निरीक्षक: पुष्पा रौथाण

मोबाइल : 7037722460

वार्ड : 44,71,72,73,74,75, 80 व 82

सफाई निरीक्षक : राजेश पंवार

मोबाइल : 9410938580

वार्ड : 39, 40, 42, 43, 45, 83, 84 व 85

सफाई निरीक्षक : विश्वनाथ सिंह

मोबाइल : 8171263618

वार्ड : 41, 76, 77, 78, 79, 86, 87, 88, 89, 90 व 91

सफाई निरीक्षक : खुशीराम डोभाल

मोबाइल : 7536804959

वार्ड : 3, 56, 57, 63, 64, 65, 66, 67, 68, 94, 95, 96, 97, 98, 99 व 100

सफाई निरीक्षक : महिपाल सिंह

मोबाइल : 9997053232

वार्ड : 22, 23, 24, 25, 26, 27, 34, 69 व 70

सफाई निरीक्षक : राजेश बहुगुणा

मोबाइल : 9412153030

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!