Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डनैनीताल

जी-20 समिट के आयोजन के मद्देनजर कुमाऊँ आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कुमाऊँ आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 14 मार्च 2023, रामनगर/हल्द्वानी। रामनगर में आगामी 28 से 30 मार्च तक जी-20 समिट के आयोजन की तैयारियों को लेकर कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द भरणे तथा जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के साथ ही अन्य अधिकारियों ने गडप्पू से रामनगर तक सड़क मार्ग का टैम्पो ट्रेवल्स में बैठकर संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान कुमाऊँ आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

गडप्पू से रामनगर तक विभिन्न दीवारों पर सौन्दर्यीकरण के कार्यों में #कुमाऊँनी संस्कृति की झलक की आयुक्त ने सराहना की, और कहा कि कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा लोनिवि के द्वारा सडक के किनारें ड्रेसिंग मे तेजी की आवश्यकता है, रामनगर कोसी बैराज में पार्क, रेलिंग और आसपास के सौन्दर्यीकरण के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि कार्यों में अधिक गति लाने की आवश्यकता है।

मंगलवार को #कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने आईजी कुमाऊँ नीलेश आनंद भरणे और जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के साथ जी-20 समिट के विदेशी मेहमानों के पंतनगर से रामनगर तक के रूट में नैनीताल जिले के अंतर्गत आने वाले गडप्पू से रामनगर तक सड़क मार्ग का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों के किनारे सौंदर्यीकरण कार्य को तेजी के साथ किए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा गडप्पू से रामनगर तक सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाए जाने को कहा। इसके अलावा यूपीसीएल के विद्युत लाइनों के पोल कई जगह क्षतिग्रस्त व पुराने हैं और कई जगह लटके हुए हैं, उनको ठीक करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई जगह प्राइवेट प्रॉपर्टीज में कंस्ट्रक्शन मैटेरियल छोड़ा गया है उसे भी हटाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

कुमाऊँ कमिश्नर ने बताया कि जी-20 समिट के आयोजन के लिए शहर के लोगों से भी निवेदन कर पूरे शहर को एक रूप देने को कहा गया है जिससे कि इस समिट में चार चाँद लगाए जा सके।

गौरतलब है कि 28 से 30 मार्च तक रामनगर में जी-20 समिट का आयोजन होना है जिसमें लगभग 76 विदेशी मेहमान तथा 36 स्वदेशी मेहमान पहुँचेंगे जिनको पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर तक सड़क मार्ग द्वारा लाया जाएगा। इसी के तहत सड़क सुदृढ़ीकरण सहित अन्य कार्य तेजी के साथ कराए जा रहे हैं।

निरीक्षण दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भागीरथी जोशी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, एसपी सिटी हरबंस सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, रेखा कोहली, मुख्य शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना, आरटीओ संदीप सैनी, नंदकिशोर के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!