Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर लगभग थमने की ओर : कई राज्यों ने दी पाबंदियों में ढील

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जून 2021, सोमवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब लगभग थमने लगी है। नए मामलों में लगातार कमी आ रही है और ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। सुधरते हालात को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश लेकर तमिलनाडु तक कई राज्यों ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों में सोमवार से ढील देने का एलान किया है।

  • उत्तर प्रदेश के तीन जिलों को छोड़कर बाकी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है। दिल्ली में आड-इवेन आधार पर माल और दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है। महाराष्ट्र ने कोरोना के सक्रिय मामलों के आधार पर पाबंदियों में छूट की पांच श्रेणियां बनाई हैं। हालांकि, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और गोवा जैसे कुछ राज्यों ने अपने यहां महामारी की स्थिति को देखते हुए लाकडाउन और पाबंदियों को जारी रखने का फैसला भी किया है।
  • हरियाणा सरकार ने कई क्षेत्रों में ढील के साथ 14 जून तक लाकडाउन बढ़ा दिया है। आड-इवेन के आधार पर दुकानें खुलेंगी। इनका समय का सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक कर दिया गया है। शापिंग माल खोलने का समय सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक कर दिया गया है। रेस्टोरेंट, बार, माल में मौजूद होटल व बार, सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक 50 फीसद बैठने की क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी गई है।
  • हरियाणा में धार्मिक स्थल भी खुलेंगे लेकि‍न एक बार में 21 से ज्यादा व्यक्ति जमा नहीं हो सकेंगे। आधे कर्मचारियों की हाजिरी के साथ कारपोरेट दफ्तर खुल सकेंगे। शादी-विवाह और रस्म क्रिया में 21 आदमी से ज्यादा इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। किसी को बरात लाने या ले जाने की इजाजत नहीं होगी।
  • मध्य प्रदेश में कुछ शर्तों के साथ एक जून से अनलॉक कर दिया गया था, जो 15 जून तक जारी रहेगा। हालांकि, रात का कोरोना कर्फ्यू और शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक का कर्फ्यू जारी है। बंगाल में आंशिक छूट के साथ 15 जून तक लाकडाउन प्रभावी है।
  • छत्तीसगढ़ के 28 जिलों को एक जून से अनलॉक कर दिया गया। हालांकि, सभी व्यावसायिक संस्थान शाम छह बजे तक ही खुल रहे हैं। सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थान, सिनेमा हाल, माल, सुपर बाजार आधी क्षमता के साथ ही खुल रहे हैं। रविवार को पूरी तरह लाकडाउन जारी है। हिमाचल प्रदेश में 14 जून तक कोरोना कर्फ्यू लागू है।
  • उत्तर प्रदेश में 600 के कम सक्रिय केस होने पर वाराणसी, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और मुजफ्फरनगर को कोरोना कर्फ्यू से छूट दे दी गई है। इस तरह प्रदेश के 71 जिले कर्फ्यू से मुक्त हो चुके हैं। अब सिर्फ मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर और गोरखपुर में कोरोना के 600 से ज्यादा सक्रिय केस हैं।
  • राजधानी दिल्ली में सोमवार से सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक बाजार, माल, शा¨पग कांप्लेक्स और शराब की दुकानें आड-इवन के फार्मूले से खोलना तय किया गया है।
    • मेट्रो का परिचालन भी 50 फीसद क्षमता से शुरू किया जा रहा है।
    • नियमों का उल्लंघन करने पर दो हजार का चालान कटेगा। एफआइआर भी दर्ज की जा सकती है।
    • माल या मार्केट कांप्लेक्स की दुकानों के मालिक व कर्मचारी अपना आई कार्ड या ई-पास दिखाकर आवागमन कर सकेंगे।
    • गली मोहल्लों व सड़क के किनारे वाली दुकानों को रोजाना सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खोले जाने की छूट होगी।
    • सभी सरकारी दफ्तरों में ग्रुप-ए के 100 फीसद अधिकारियों को दफ्तर आना है, ग्रुप-ए के नीचे वाले 50 फीसद कर्मचारी दफ्तर आएंगे।
    • सभी प्राइवेट आफिस 50 फीसद कर्मचारियों के साथ खोले जा सकते हैं। कर्मचारी अपना आई कार्ड दिखाकर आवागमन करेंगे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!