Breaking News :
>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के दृष्टिगत, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर सीमाओं को सील करने के दिए आदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जुलाई 2020, शुक्रवार। उत्तराखंड में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार इस दिशा में गंभीर हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को जरूरत पड़े पर राज्य की सभी सीमाओं को सील करने और पूरे प्रदेश में शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन करने पर पूरी गंभीरता से विचार करने को कहा है। हालांकि, पहले से होटलों में बुकिंग कराने वाले पर्यटकों और जरूरी काम से आने वालों को छूट दी जाएगी।

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों ने तेज रफ्तार पकड़ी है। गुरुवार को ही कोरोना के 199 नए मामले सामने आए। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ठीक एक हफ्ते पहले नौ जुलाई को प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव 3305 मामले थे, जो एक सप्ताह में गुरुवार को 3982 हो गए। इस अवधि में कुल 677 नए मामले सामने आए।

इसी तरह नौ जुलाई को रिकवरी रेट 80.85 प्रतिशत और डबलिंग रेट 60.66 दिन था, जो गुरुवार को घटकर क्रमश: 75.19 प्रतिशत और 27.19 दिन तक पहुंच गया है। जो नए मामले सामने आ रहे हैं उनमें अधिकांश कोरोना संक्रमितों के संपर्क में रहे हैं या फिर उनका कोई इतिहास ही नहीं है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार शाम को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी के साथ आपात बैठक कर इस संबंध में गहन मंथन किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को हर संभव उपायों पर पूरी गहनता से विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं। जरूरत पडऩे पर राज्य की सभी सीमाओं को सील करने के साथ ही पूरे प्रदेश में शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन किया जाए। जिन लोगों की होटल में बुकिंग हैं, उन्हें कुछ शर्तों के साथ आने की छूट रहेगी। जरूरी काम से उत्तराखंड आने वालों को भी आने की इजाजत मिलेगी। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक सीमाएं सील करने और शनिवार व रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए जाने की संभावना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!