Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डनैनीताल

कैंची धाम में भक्तों की भीड़ को देखते हुए फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी पर लगी रोक 

नैनीताल। कैंची धाम में रील्स बनाने पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला 15 जून को होने वाले कैंची धाम महोत्सव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बता दें कि, उत्तराखंड में मंदिरों में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी को लेकर लोगों पर एक्शन लिए जा रहे हैं। कैंची धाम में भक्तों की भीड़ को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है। मेले में सोशल मीडिया का इस्तेमाल, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी वर्जित होगी।

वहीं, कैंची धाम में 15 जून को लगने वाले मेले में यदि किसी भक्त की अचानक तबीयत बिगड़ गई तो उसे  प्राथमिक उपचार के बाद हेलीसेवा के माध्यम से हायर सेंटर भेजा जाएगा। यह बात राज्य अतिथि गृह के सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों से कही। मंडलायुक्त ने कैंची महोत्सव के लिए पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधा, बिजली- पानी, यातायात और शटल सेवा आदि की जानकारी ली। एसडीएम कोश्याकुटोली विपिन चंद्र पंत ने बताया भवाली और गरमपानी में पार्किंग के लिए 14 स्थानों को चिह्नित किया गया है। जिसमें 15 सौ से अधिक छोटे बड़े वाहन पार्क हो सकते हैं। कहा कि भवाली, भीमताल और हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को नैनीबैंड बाईपास, भवाली मैदान और रानीखेत रोड पर पार्क किया जाएगा। जबकि नैनीताल, ज्योलीकोट आदि इलाकों से आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा, सेनिटोरियम बाईपास में पार्क कर शटल सेवा से कैंचीधाम के लिए भेजा जाएगा।

साथ ही गरमपानी, रानीखेत, अल्मोड़ा से आने वाले वाहनों को गरमपानी में पार्क कर पनीराम के ढाबे तक शटल के माध्यम से भेजा जाएगा। आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यकर्ताओं, संगठनों जो निशुल्क, खाद्य-पेय पदार्थों के वितरण करना चाहते हैं, वो पार्किंग स्थल में खाद्य-पेय पदार्थ वितरण कर सकते हैं। उन्होंने पार्किंग स्थल में भक्तों के खान पान के लिए फूड वैन आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीआईजी योगेंद्र रावत, एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम शिव चरण द्विवेदी, पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, एसपी क्राइम व यातायात हरबंश सिंह, भवाली के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

एसएसपी पीएन मीणा ने बताया पार्किंग स्थलों को दस जोन में बांटा गया है। मंदिर परिसर में 100 मीटर में बैरिकेड्स लगाए गए हैं। हल्द्वानी से अल्मोड़ा, रानीखेत या मैदानी इलाकों में आने जाने वाले वाहनों को वाया रामगढ-क्वारब से भेजे जाएंगे, जबकि पिथौरागढ़ आने जाने वाले वाहनों को व वाया खुटानी, पदमपुरी मार्ग से आवाजाही करेंगे। बताया कि भवाली और गरमपानी से शटल के लिए करीब 100 से अधिक बसें, 500 छोटे वाहनों की व्यवस्था की है। आयुक्त रावत ने भवाली की पार्किंग फुल होने की स्थिति पर भीमताल, हल्द्वानी से शटल सेवा चलाने के निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!