Breaking News :
>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड सरकार ने की कांवड़ यात्रा स्थगित

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जून 2021, सोमवार, देहरादून। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इस साल भी जुलाई में होने वाली कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश के अनुसार इस संबंध में एक-दो दिन में आदेश जारी कर दिए जाएंगे। उधर, शासन ने एक जुलाई से चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिलों के स्थानीय निवासियों के लिए शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) तैयार कर ली है, लेकिन इसे सोमवार शाम तक सार्वजनिक किया जाएगा। एसओपी में जिला प्रशासन, पर्यटन, देवस्थानम बोर्ड, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। धामों में नोडल अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे।

उत्तराखंड में पिछले साल भी कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कांवड़ यात्रा स्थगित की गई थी। इस मर्तबा भी परिस्थितियां पिछले साल जैसी ही हो गई हैं। साथ ही कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका भी जताई जाने लगी है। इसे देखते हुए कांवड़ यात्रा इस बार भी स्थगित की गई है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश के अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस फैसले के अनुरूप आदेश जारी किए जाएंगे।

उधर, चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिलों के स्थानीय निवासियों के लिए एक जुलाई से चारधाम यात्रा खोलने के सरकार के निर्णय और हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार शासन ने लंबी कसरत के बाद एसओपी तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार तीनों जिलों के निवासियों को अपने-अपने जिले के धामों में कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट के साथ दर्शन की अनुमति दी जाएगी।

एसओपी में पर्यटन विभाग को होटल, रेस्टोरेंट, देवस्थानम बोर्ड को मंदिरों में व्यवस्था और जिलाधिकारियों को वैक्सीनेशन, वाहनों के मूवमेंट आदि से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों को भी इसी तरह जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक धाम में दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या का निर्धारण करने के साथ ही धामों में नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर चल रहे मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई है। शासन की ओर से इस दौरान एसओपी कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद ही सोमवार शाम तक एसओपी सार्वजनिक की जाएगी। यह एसओपी केवल 11 जुलाई तक के लिए होगी। इसके बाद कोविड के दृष्टिगत परिस्थितियों की समीक्षा कर आगे फैसला लिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!