Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेशपर्यावरण

बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने स्कूलों को बंद करने का किया ऐलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 नवंबर 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। लोगों का सांस लेने में तकलीफ हो रही है। डाक्टरों/विशेषज्ञों ने लोगों से बेवजह घरोें से नहीं निकलने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्गों और गंबीर रूप से बीमार लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है। वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद जहरीली हो गई है। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 500-600 के बीच पहुंच गया है। एनसीआर के शहरों के लोग कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं से जुझ रहे हैं। इस बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाद अब दिल्ली में भी स्कूलों को बंद करने का ऐलान हो गया है। 

पहली से पांचवीं तक के स्कूल शनिवार से होंगे बंद

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह प्रेसवार्ता कर पहली से पांचवीं तक के स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है। दिल्ली में शनिवार (5 नवंबर) से स्कूल बंद होंगे। कब तक स्कूल बंद रहेंगे ? इस पर बाद में विचार किया जाएगा, क्योंकि वायु प्रदूषण नियंत्रित होने में कुछ दिन लग सकते हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली से सटे यूपी के गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पहली से लेकर आठवीं तक कक्षा तक की अवकाश की घोषणा की थी। 

दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि राजधानी दिल्‍ली में 5 नवंबर से प्राइमरी स्‍कूल बंद होंगे। इसके साथ ही यह भी कहा कि वायु प्रदूषण के स्‍तर को काबू करने के लिए ऑड-इवेन भी लागू किया जा सकता है। इस पर विचार किया जाएगा।

दिल्ली के वायु प्रदूषण में मौसमी परिस्थितियों और पराली के अलावा सर्वाधिक योगदान पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों के धुएं का है। ऐसे में दिल्ली में वायु प्रदूषण की खतरनाक स्थिति से निपटने के लिए कई बार ऑड-इवेन योजना लागू की जा चुकी है। ऑड-इवेन के तहत दिल्ली की सड़कों पर सिर्फ इवेन तारीख पर 2,4,6,8,0 नंबर वाली गाड़ियां दौड़ती हैं, जबकि ऑड वाली तारीख पर 1,3,5,7,9 नंबर वाली गाड़ियों का चलाने का प्रविधान है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!