Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2020, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सर्विलांस कार्य के साथ ही व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने एवं इसकी नियमित समीक्षा भी करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। साथ ही बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने व सामाजिक दूरी के मानकों का पालन न करने वालों पर वर्णित प्राविधानों के अन्तर्गत सख्त कार्रवाई अमल में लायें। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी अस्पतालों से कोविड-19 से सम्बन्धित निरंतर अद्यतन विवरण प्राप्त करते हुए ऑनलाईन पोर्टल पर यथासमय अद्यतन करने के निर्देश दिए। सैम्पलिंग लेते समय सम्बन्धित व्यक्ति का पूर्ण विवरण यथा मोबाईल नम्बर, स्पष्ट पता एवं यात्रा का विवरण भी स्पष्ट अंकन कर लिया जाए।

जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट सहित समस्त उप जिलाधिकारियों को साप्ताहिक बन्दी का कड़ाई से पालन करवाने तथा नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों को साप्ताहिक बन्दी के दिन व्यापक सफाई अभियान के साथ ही वृहद्ध स्तर पर सेनिटाईजेशन कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से तथा स्वच्छता एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही अनिवार्यतः मास्क एवं सेनिटाइजर का उपयोग करें। कोविड-19 संक्रमण सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 112, 104, 1077 के साथ ही आपदा परिचालन केन्द्र के दूरभाष नम्बर 0135-2726066 एवं 2724506 पर सम्पर्क करें। संक्रमण के लक्षण महसूस होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
जनपद के आशारोड़ी चैक पोस्ट पर आज अन्य राज्यों से आने वाले 795 व्यक्तियों के सैम्पल प्राप्त किए गए जिनमें 1 व्यक्ति पाजिटिव पाया गया तथा कुल्हाल चैक पोस्ट पर 5 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए जो सभी नेगिटिव प्राप्त हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!