Breaking News :
>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ली। गुरुवार शाम प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश हुई।

देहरादून,उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ली। गुरुवार शाम प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश हुई। मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। दून में 23, 24 और 25 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है।

दून में शाम करीब चार बजे आसमान में बादल छा गए और हवाओं के साथ बारिश की बौछार पडऩे लगी। मसूरी में करीब दो घंटे मूसलाधार बारिश के कारण पारा लुढ़क गया। जिससे लोगों के हल्के गर्म कपड़े निकल पड़े। इसके अलावा बागेश्वर, कपकोट समेत कुमाऊं में भी कई इलाकों में बौछारें पड़ी। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, पांडुकेश्वर व हेमकुंड साहिब में भी बारिश हुई। वहीं, पौड़ी, टिहरी, कोटद्वार समेत कई जगह बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मसूरी में 21 से 26 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं, दून में अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, टिहरी, बागेश्वर जनपदों में कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

दून में राहत बनकर बरसे मेघ

दून में मेघ फिर राहत बनकर बरसे। करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश के कारण तापमान में भी कमी आई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दून में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 34.0 व 24.0 डिग्री के आसपास रहेगा।

मानसून की आमद से पहले प्री-मानसून के मेघ अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं। गुरुवार को देहरादून व आसपास के मैदानी इलाकों में दोपहर तक आसमान साफ और वातावरण में गरमी व उमस का असर रहा। जबकि अपराह्न साढ़े चार बजे के आसपास आसमान में यकायक बादलों की आमद हुई और अगले एक घंटे तक मेघ झमाझम बरसे। इससे आसमान चढ़ रहा पारा फिर लुढ़क गया। जिससे लोगों को गरमी व उमस से राहत मिली। मसूरी में भी दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। वातावरण में ठंड का एहसास बना रहा। ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की व आसपास के मैदानी इलाकों में भी आसमान में बादल आते रहे। कुछ जगह बारिश की बौछार भी पड़ी। अगले एकाध दिन पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज कमोबेश ऐसा ही बना रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!