Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में अब 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी बन सकेंगे मतदाता

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 01 जून 2023, देहरादून। उत्तराखंड में अब एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बन सकेंगे। भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार इस वर्ष 17 सितंबर से लेकर 30 नवंबर तक नए मतदाता बनने और मतदाता सूची में अपना नाम व पता सही कराने के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।

26 दिसंबर को दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। पांच जनवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय अब अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गया है। इसी की तहत खामियों को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। 

घर-घर सत्यापन कार्यक्रम चलाया जाएगा

विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम और फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नियमावली का विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इसके अनुसार चुनाव से जुड़े कर्मियों को इसी माह एक जून से लेकर 20 जून तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदाता सूची के आधार पर 21 जून से 21 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर सत्यापन कार्यक्रम चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत मतदान केंद्रों का नए सिरे से पुनर्व्यवस्थापन, मतदाता सूची में त्रुटियां दूर करने, मतदाता सूची में स्पष्ट फोटो लगाने आदि का कार्य 22 जुलाई से लेकर 29 सितंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 17 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम सही कराने व नए नाम जुड़वाने के लिए चार नवंबर, पांच नवंबर, 25 नवंबर और 26 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. षणमुगम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अब इसके तहत जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!