Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

संकट की घड़ी में शाह के भरोसे पर खरे उतरे धामी, स्थिति को बहुत अच्छे तरीके से संभाला

➤   अतिवृष्टि के तत्काल बाद मुख्यमंत्री धामी रेस्क्यू अभियान पर निकल गए।

➤   आपदा के कठिन दौर में मुख्यमंत्री धामी ने शानदार नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया।

➤   रेस्क्यू में लगे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस और अग्निशमन दल के हजारों जवानों का मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो पर रहकर लगातार हौसला बढ़ाया।

➤   मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ितों को ढांढस बंधाने में किया रात–दिन एक।

➤   केंद्र सरकार से बराबर अच्छे तालमेल और दूरभाष पर लगातार पीएम मोदी को अपडेट रखने को लेकर उन्होंने धामी को खूब सराहा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अक्टूबर 2021, गुरुवार, देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपदा के समय ‘बचाव और राहत अभियान’ की कमान खुद संभालने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ‘केंद्र से जारी चेतावनी के बाद राज्य सरकार की तत्परता और सतर्कता से अतिवृष्टि के प्रभाव को काफी हद तक कम करने में सफलता मिली है। धामी संकट की घड़ी में पूरी तरह से खरे उतरे, उन्होंने स्थिति को बहुत अच्छे तरीके से संभाला’।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाल से कुमाऊँ तक कई तूफानी दौरे किए। पीड़ितों को ढांढस बंधाने में उन्होंने रात–दिन एक कर दिया। हर पीड़ित के पास पहुँचने को वह आतुर दिखे। जलभराव के कारण कई जगहों पर उन्हें ट्रैक्टर में या फिर पैदल सफर करना पड़ा। रेस्क्यू में लगे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस और अग्निशमन दल के हजारों जवानों का मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो पर रहकर लगातार हौसला बढ़ाया। अभियान के बीच धामी को कई बार त्वरित निर्णय लेने पड़े, जिसमें उन्होंने वक्त बर्बाद नहीं किया।

आपदा से प्रभावित हुए तीन जनपदों रुद्रप्रयाग, उधमसिंहनगर और नैनीताल की मुख्यमंत्री ने निरंतर मॉनिटरिंग की। जरूरत पड़ने पर अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए। आपदा के कठिन दौर में मुख्यमंत्री धामी ने शानदार नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया। तमाम इलेक्ट्रॉनिक चैनलों, समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में युवा मुख्यमंत्री की सराहना देखने को मिली। इसी बीच आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखण्ड पहुँचे।

सीएम धामी ने एक साथ अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का दो घंटे तक हवाई दौरा किया। उसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों व आपदा प्रबंधन में लगे लोगों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में आपदा में हुई क्षति की विस्तृत जानकारी हासिल की।

मीडिया से बातचीत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि मुसीबत के इस दौर में केंद्र सरकार पूरी तरह से देवभूमि के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश की चेतावनी मिलते ही मुख्यमंत्री धामी ने अयोध्या दौरे पर होने के बावजूद मुख्य सचिव को फोन करके समूचे सरकारी सिस्टम को सतर्क कर दिया। चारधाम यात्रा अस्थाई तौर पर रोक दी गई। सभी आपदा केंद्र एक्टिव कर दिए गए। अतिवृष्टि के तत्काल बाद मुख्यमंत्री धामी रेस्क्यू अभियान पर निकल गए। उन्होंने आपदा की घड़ी में बेहतरीन तरीके से रेस्पॉड किया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि समय पर उठाए गए एहतियाती कदमों के कारण आपदा में ज्यादा नुकसान होने से बच गया। वरना, जानमाल की और ज्यादा हानि हो सकती थी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि सीएम धामी के दिशा-निर्देशन में ‘बचाव और राहत’ अभियान की तर्ज पर प्रभावितों का पुनर्वास भी इसी गंभीरता के साथ होगा। केंद्र सरकार से बराबर अच्छे तालमेल और दूरभाष पर लगातार पीएम मोदी को अपडेट रखने को लेकर उन्होंने धामी को खूब सराहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!