Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
मनोरंजन

‘तेरी मेरी कहानी’ गाने में रानू के साथ म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की आवाज भी सुनाई देगी

पश्चिम बंगाल के स्टेशन पर ‘इक प्यार का नगमा है’ गाना गाकर फेमस हुईं रानू मंडल का पहला गाना ‘तेरी मेरी कहानी’ रिलीज हो गया है। रानू मंडल ने कभी सपने में शायद नहीं सोचा होगा कि उनकी किस्मत ऐसे पलटेगी और वो रातों रात बड़ी स्टार बन जाएंगी। कुछ दिन पहले ही स्टेशन से रानू का वीडियो वायरल हुआ था और अब उनका पहला गाना रिलीज हो गया है।

इस गाने में रानू के साथ म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने भी अपनी आवाज़ दी है। ये गाना हिमेश की ही फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ का है। आपको बता दें कि हिमेश ही शख्स हैं जिन्होंने रानू को गरीबी की दुनिया से निकालकर बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखवाया है। सिंगिंग रिएलिटी शो सुपर स्टार सिंगर में रानू की आवाज़ सुनकर हिमेश इतने इम्प्रेस हुए थे कि उन्होंने तभी रानू से एक गाना गवाने का वादा कर दिया था। इसके बाद हिमेश ने रानू के साथ गाना शूट किया जिसका एक छोटा सा क्लिप भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जो काफी वायरल हुआ था।

अब कुछ ही दिन के अंदर हिमेश ने रानू के साथ गाना गाकर उसे रिलीज भी कर दिया है। गाने के बारे में बात करें तो ये एक सैड सॉन्ग है। इस गाने में रानू और हिमेश की आवाज़ बखूबी एक दूसर के साथ मैच कर रही है। गाने का म्यूजिक भी काफी अच्छा है।

इससे पहले मंगलवार को गाने का टीजर रिलीज किया गया था जो काफी वायरल हुआ था। आपको बता दें कि हिमेश ने रानू से अपनी फिल्म का केवल एक नहीं बल्कि दो गाने गवाए हैं। ‘तेरी मेरी कहानी’ के अलावा रानू ने इबादत गाने में भी अपनी आवाज दी है। हालांकि वो गाना अभी तक रिलीज नहीं किया गया है। इसे अलावा हिमेश के बहुत फेमस सॉन्ग ‘आशिकी में तेरी’गाने के रीमेक में भी रानू ने अपनी आवाज़ दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!