Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में आए रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली

रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है। भाजपा 46 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं। दोपहर बाद तक तस्Xzwj;वीर साफ हो जाएगी की किसकी सरकार बन रही है। गौरतलब है कि विगत 14 फरवरी को चुनाव हुए थे। पांचवीं विधानसभा के लिए 70 सीटों पर मतदान हुआ था। जिसके नतीजे आज आने वाले हैं। गुरुवार को रुझानों में भाजपा ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई हुई थी।

  • 01:05 PM, 10 Mar,2022लालकुआं सीट से हारे पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावतपूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत लालकुआं सीट से हार गए हैं। यहां इन्‍हें 14 हजार वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।
  • 12:59 PM, 10 Mar,2022वर्तमान मुख्‍यमंत्री और पूर्व मुख्‍यमंत्री अपनी-अपनी सीट पर पीछेउत्‍तराखंड के वर्तमान मुख्‍यमंत्री और पूर्व मुख्‍यमंत्री अपनी-अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। खटीमा सीट से मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी 2287 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत भी लालकुंआ सीट से पीछे चल रहे हैं।
  • 12:56 PM, 10 Mar,2022भगवा गुलाल से एक दूजे को रंग रहे कार्यकर्त्तादेहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्त्ताओं में उत्साह, ढोल-नगाड़े के साथ जश्न मना रहे हैं। मुख्यालय परिसर में कार्यकर्त्ताओं की भीड़ उमड़ी हुई है। महापौर सुनील उनियाल गामा, खजानदास, नरेश बंसल कार्यकर्त्ताओं के साथ झूमे। भगवा गुलाल से कार्यकर्त्ता एक दूजे को रंग रहे हैं। विभिन्न जगहों से भाजपा के झंडे और मिठाई लेकर कार्यकर्त्ता मुख्यालय पहुंच रहे हैं।
  • 12:50 PM, 10 Mar,2022विकासनगर सीट से मुन्‍ना सिंह चौहान जीतेदेहरादून जिले की विकासनगर सीट से मुन्‍ना सिंह चौहान ने भी जीत हासिल कर ली। वहीं रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलते देख राजधानी देहरादून सहित पूरे राज्‍य में कार्यकर्ताओं में जश्‍न का माहौल है। देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस किया।
  • 12:47 PM, 10 Mar,2022खटीमा से सीएम धामी पीछे, बाजपुर से यशपाल आर्य आगेऊधम सिंह नगर में मतगणना जारी है। बाजपुर से यशपाल आर्य आगे चल रहे हैं, जबकि खटीमा सीट से तीसरे राउंड में एक हजार से अधिक सीटों से सीएम धामी पीछे चल रहे हैं। रुद्रपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा आगे चल रही हैं। सितारगंज से भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा आगे चल रहे हैं। किच्छा से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ पीछे हो गए हैं, भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला आगे चल रहे हैं। गदरपुर से अरविंद पांडे आगे चल रहे हैं। जसपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
  • 12:42 PM, 10 Mar,2022लोहाघाट, प्रतापनगर और यमुनोत्री सीट का परिणाम आयासीटों पर नतीजे आने शुरू हो गए हैं। लोहाघाट सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी खुशाल सिंह अधिकारी, प्रतापनगर से कांग्रेस के प्रत्‍याशी विक्रम नेगी और यमुनोत्री से निर्दलीय प्रत्‍याशी संजय डोभाल ने जीत दर्ज कर ली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!