Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सरकार के नए बजट में खास फोकस आधी आबादी, ‘उत्तराखंड राज्य के गठन में अहम भूमिका निभा चुकी मातृशक्ति पर रहेगा’

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मार्च 2021, मंगलवार, देहरादून।  बजट सत्र से पहले ही पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सह खातेदार बनाने, घस्यारी कल्याण योजना और फिर घरों पर बेटी की नेम प्लेट लगाने की योजना प्रारंभ कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसके संकेत दे दिए हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में महिलाओं को राहत देने को कई नए कदम दिखाई पड़ सकते हैं। चिपको आंदोलन के रूप में पहले पर्यावरण की अलख जगाने के बाद उत्तराखंड राज्य के गठन में अहम भूमिका निभा चुकी मातृशक्ति पर सरकार के नए बजट में खास फोकस रहने जा रहा है।

सरकार ने प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं को केंद्र में रखकर एक पखवाड़े के भीतर कई अहम फैसले लिए हैं। खासतौर पर तीन बड़े फैसलों के हर वर्ग को साधा गया है। बीती 17 फरवरी को त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल ने महिलाओं को पैतृक संपत्ति में सह खातेदार बनाने का अहम निर्णय लिया। इसके माध्यम से महिलाओं को संपत्ति पर सिर्फ नाम ही नहीं, बल्कि संक्रमणीय अधिकार दिया गया है। यानी महिलाएं जरूरत पड़ने पर संपत्ति को बेच सकती हैं अथवा ऋण लेकर कारोबार से जुड़ सकती हैं। इससे संबंधित विधेयक को अब गैरसैंण में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में पेश किया जाएगा।

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की इस कवायद को आगे बढ़ाकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को चारे के बोझ से राहत दिलाई गई है। बीती 25 फरवरी को मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना पर मुहर लगाई। पर्वतीय क्षेत्रों की करीब 3.41 लाख महिलाओं को अब उनके घरों पर चारा पहुंचाने का इंतजाम योजना के माध्यम से किया गया है। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए अगले वित्तीय वर्ष के बजट में प्रविधान किया गया है। मंत्रिमंडल इस योजना के लिए सब्सिडी के तौर पर दी जाने वाली धनराशि को मंजूरी दे चुका है।

“घस्यारी कल्याण योजना” की एक खास बात ये भी है कि इससे दुग्ध उत्पादन व्यवसाय से जुड़े किसान परिवारों को लाभ पहुंचेगा। दुधारू पशुओं के लिए पौष्टिक चारा सहजता से उपलब्ध होगा। जिसतरह इस कार्य के लिए मक्के की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है, निकट भविष्य में चारा उत्पादन को व्यावसायिक नजरिये से प्रोत्साहित कर खेती को नए आयाम देने की तैयारी भी है। चारे के इंतजाम में लगने वाले समय की बचत होने से महिलाएं लघु उद्यमों व स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिकी को मजबूती देने में और सशक्त भूमिका निभा सकेंगी।

घस्यारी कल्याण योजना के दो दिन बाद ही मुख्यमंत्री ने महिलाओं को प्रमुखता और सम्मान देने की पहल के रूप में “घरैकी पहचाण-चेलिक” नाम योजना लांच की। इसकी शुरुआत नगरपालिका क्षेत्र नैनीताल के आठ हजार घरों से की जा रही है। बाद में इसे बड़े अभियान के तौर पर पूरे प्रदेश में प्रोत्साहित किया जाएगा। महिलाओं के लिए अग्निशमन विभाग में भी रोजगार के अवसर सृजित किए गए हैं। नए बजट में उक्त योजनाओं को मजबूती देने के संकेत हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!