Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशधार्मिक

माघ मास में पंचमी के पावन पर्व (वसंत पंचमी) को माँ सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में भी मनाया जाता है

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभवस्त्रावृता,
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना,
या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवै: सदा वन्दिता,
सा मां पातु सरस्वती भगवती नि:शेषजाड्यापहा

शुक्लां ब्रह्मविचारसारपरमामाद्यां जगद्व्यापिनीं,
वीणापुस्तकधारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्‌,
हस्ते स्फाटिकमालिकां च दधतीं पद्मासने संस्थितां,
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्‌

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 फरवरी 2022, शनिवार, देहरादून। पौराणिक ग्रथों की मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मा जी ने माघ मास में आज पंचमी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर इस विद्या-बुद्धि एवं ज्ञान-विज्ञान की देवी माँ सरस्वती जी को प्रकट किया था, जिसको आज भगवती सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में भी मनाये जाने की परम्परा है।

बंसत पंचमी का दिन संगीत, कला, ज्ञान व विद्या की देवी सरस्वती को समर्पित है। आज श्री पंचमी के साथ साथ भगवती सरस्वती माँ की पूजा भी की जाती है।

बंसन्त पंचमी का दिन विद्या आरम्भ करने तथा सरस्वती पूजा करने के लिये सबसे महत्वपूर्ण दिन है।

माँ सरस्वती का रुप श्वेत है, जो ब्रह्मविचार की परम तत्व हैं, जिनकी ख्याति-कीर्ति सम्पूर्ण संसार में फैल रही है,भगवती हाथों में वीणा और पुस्तक धारण किये रहती हैं।

या देवी सर्वभूतेषु विद्या बुद्धिरूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

मैं आप सबकी ओर से प्रकृति के इस प्राकृतिक श्रंगार महोत्सव पर्व एवं ज्ञान, संगीत कला की देवी मॉ भगवती सरस्वती के पूजा दिवस पर उनके श्रीचरणो की वन्दना करता हूँ।

“आप सभी को बसंत पंचमी के पावन पर्व की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनायें। माँ सरस्वती से यही प्रार्थना करते हैं कि माँ अपने सभी भक्तों को विद्या, सदबुद्धि, ज्ञान-विवेक प्रदान करने की कृपा करे। माँ भगवती सरस्वती आप सभी का सदैव मंगल करे। आप सभी सदैव सुखी, स्वस्थ, समृद्ध, निरोगी एवं दीर्घायु हों तथा सुख-समृद्धि का वसंत आपके जीवन में सदा बना रहे।” : गीता कांडपाल जोशी (समाजसेवी एवं शिक्षाविद)

सम्बन्धित लेख के लिए क्लिक करें : https://akashgyanvatika.com/auspicious-day-to-start-vidya-is-vasant-panchami/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!