Breaking News :
>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर
उत्तर-प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में आज कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मिल सकती हरी झंडी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को लोक भवन में होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथकी अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आज कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। इसमें विधानमंडलका मानसून सत्रभी शामिल है।

लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 11 बजे से कैबिनेट की बैठक है। इस बैठक में 19 सितम्बर को प्रस्तावित मानसून सत्र की तारीख पर मुहर लग सकती है। आज की कैबिनेट में इसके प्रस्ताव के साथ करीब एक दर्जन प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।

प्रदेश कैबिनेट नई एमएसएमईऔर सौर ऊर्जा नीति को भी मंजूरी दे सकती है। राज्य सरकार की नई एमएसएमई नीति और सौर ऊर्जा नीति समेत विभिन्न विभागों के एक दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही प्रदेश में दो नई नगर पंचायतों के गठन के प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। इनमें से एक नगर पंचायत अयोध्या में मां कामाख्या और दूसरी फर्रुखाबाद में संकिसा बसंतपुर होगी। इसी माह के दूसरे पखवाड़े में विधान मंडल का सत्र बुलाए जाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट की मंजूरी के लिए लाया जा सकता है।

प्रदेश कैबिनेट गृह तथा औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे सकती है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिटके लिए भी कुछ विभागों की नीतियों के प्रस्ताव को ही झंडी मिलने की संभाावना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!