Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
उत्तराखण्ड

श्री महंत रवींद्र पुरी और श्री महंत राजेंद्र दास कोआम सहमति से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष व महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अक्टूबर 2021, गुरुवार, हरिद्वार। संन्यासी अखाड़ा महानिर्वाणी अखाड़े की अगुआई में तीनों बैरागी अणियों, बड़ा अखाड़ा उदासीन और निर्मल अखाड़े ने महानिर्वाणी अखाड़े में हुई बैठक में महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी और निर्मोही अणि के अध्यक्ष श्री महंत राजेंद्र दास को आम सहमति से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष व महामंत्री निर्वाचित घोषित किया है। इसी के साथ उन्होंने अखाड़ा परिषद की पूरी कार्यकारिणी की घोषणा भी की है। जिसमें बड़ा अखाड़ा उदासीन के श्री महंत दामोदर दास को उपाध्यक्ष, श्रीमहंत जसविंदर सिंह शास्त्री, को कोषाध्यक्ष श्री महंत राम किशोर दास को मंत्री, श्री महंत गौरी शंकर दास को प्रवक्ता, श्री महंत धर्मदास को और श्री महंत महेश्वर दास को संरक्षक घोषित किया गया है।

इस आशय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष बनाए गए महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्री महंत रविंद्र पुरी ने बताया कि बैठक अखाड़े अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री महंत देवेंद्र शास्त्री ने बुलाई थी और उन्हीं की देख-रेख में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सभी पदों पर निर्वाचन का कार्य आम सहमति से संपन्न हुआ। बताया कि बैठक में अखाड़ा परंपरा के संन्यासी वैष्णव निर्मल और उदासीन सात अखाड़ों के प्रतिनिधि शामिल थे। उन्होंने दावा किया कि चयनित कार्यकारिणी ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की कार्यकारिणी है और इसके चयन के बाद प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की होने वाली बैठक का कोई औचित्य नहीं रह गया है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि नई कार्यकारिणी सभी अखाड़ों में एकता का प्रयास करेगी और जल्द ही इस संदर्भ में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बड़ी बैठक हरिद्वार में बुलाई जाएगी। श्री महंत रविंद्र पुरी ने पूछे गए इस प्रश्न की अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महंत हरिगिरि ने इस बैठक को अवैध करार दिया है और कहा है कि 25 अक्टूबर को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में परिषद की कार्यकारिणी का चयन होगा, को निराधार बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अखाड़ा परिषद की बैठक अध्यक्ष के कहने पर महामंत्री बुलाता है और श्री महंत नरेंद्र गिरि के ब्रह्मलीन होने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष श्री महंत देवेंद्र शास्त्री ने इस बैठक को बुलाया था इसलिए इसे अवैध या गैरकानूनी कहना अनुचित है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!