Breaking News :
>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के नेतृत्व में लगातार हो रहे हैं विभिन्न योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास

  • [highlight]1 करोड़ रूपये की लागत से होगा धमोला नहर का जीर्णोद्धार : बंशीधर भगत[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जून 2021, रविवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने 107 लाख रूपये की लागत से धमोला नहर के जीर्णोद्धार की योजना का रविवार को किया शुभारंभ। धमोला क्षेत्रवासी लंबे से करते आ रहे हैं माँग। नहर के जीर्णोद्धार से काश्तकारों को मिलेगा लाभ।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग विकासखंड में अधिकतर भूमि कृषि से संबंधित है। इस क्षेत्र की अधिकतर नहरें जीर्ण-शीर्ण हो चुकी थी, जिसके जीर्णोद्धार के लिए काफी समय से काश्तकार माँग कर रहे थे। आज से इस धमोला नहर के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारम्भ हो रहा है और जल्द ही इस कार्य के पूर्ण होने से यह नहरें काश्तकारों के लिए वरदान साबित होंगी। उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल के कारण सभी विकास कार्यों में विलंभ जरूर हुआ है, परन्तु वह सम्पूर्ण क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने सिचाईं विभाग को स्पष्ट रूप से कहा कि उक्त कार्य में बिल्कुल लापरवाही बर्ती नहीं जाएगी और जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया। साथ ही धमोला ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश बुधलाकोटी नेकैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामते हुए कहा कि वह क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित हो कर भाजपा से जुड़ रहे हैं।

कार्यक्रम में कमोला ग्राम प्रधान मदन बधानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन भट्ट, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरीश चंद्र, सहायक अभियंता कैलाश चंद्र रजवार, महेंद्र डिगारी, जगदीश गुरो, धर्म दत्त सती, शेखर चंद्र बुधलाकोटी, राजीव यादव, चंद्र शेखर बुधलाकोटी (पप्पू), भगवान तिवारी, दीवान बिष्ट, मयंक तिवारी, सुरेंद्र बोहरा, हेम पाठक, गोपाल बुधलाकोटी, हरीश कांडपाल, विपिन काण्डपाल, विनोद बुधलाकोटी, अनिल काम्बोज समेत समस्त ग्रामसभावासी एवं काश्तकार बंधुगण उपस्तिथ रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!