Breaking News :
>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्ड

बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री ने हर पल-हर क्षण देशवासियों को किया समर्पित – मुख्यमंत्री धामी

पंजाब सरकार के काम बस विज्ञापनों में, धरातल में कोई काम नहीं हो रहा -धामी

देहरादून/लुधियाना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लुधियाना में प्रबुद्धजन एवं व्यापारियों से मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोकतंत्र के महायज्ञ में भाग लेने वाले हैं। उद्योग जगत, व्यापारियों ने भी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री ने हर पल-हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है। मोदी के संकल्प एवं नेतृत्व अनुसार एनडीए गठबंधन 140 करोड़ देशवासियों के लिए काम करता है। मोदी ने केवल और केवल देश के लिए काम किया है। 10 सालों का कालखंड भारत को आगे बढ़ने का कालखंड रहा है। हर भारतीय का पूरे विश्व में मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। विदेश में रहने वाले भारतीय भी आज स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आज विश्व में भारत की बात को गंभीरता से सुना जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में छोटे से छोटा व्यापारी भी डिजीटल पेमेंट करता है। पहले विपक्ष डिजिटल ट्रांजेक्शन को लेकर भ्रम में डालता था, पर आज भारत दुनिया का सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देश बन गया है। कोरोना काल के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। मोदी जी के नेतृत्व में हम सभी विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे है। देश और पंजाब में बुनियादी ढांचों का ऐतिहासिक निर्माण हुआ है। देश में नए एम्स, आईआईटी, आईआईएम, हवाई अड्डों का तेजी से निर्माण हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी के लोग वोट मांगने आएं, तो तब उनसे पूछना चाहिए कि 1984 के दंगों का दोषी कौन था..? उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण करवाया गया है। पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की तीन पवित्र प्रतियाँ पूरे सम्मान के साथ अफगानिस्तान से भारत लाई गई। गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादाें के नाम पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। उनका इतिहास भारत और दुनिया के सामने लाया गया है। जिन भी राज्यों में डबल इंजन की सरकार है वहां विकास तेजी से आगे बढ़ा है। आज पंजाब में ड्रग्स माफिया हावी हैं, पंजाब सरकार के बड़े बड़े विज्ञापन अख़बार में छपते हैं पर धरातल में कोई काम नहीं हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी, कांग्रेस पार्टी और अकाली दल ने भ्रष्टाचार के सिवा कोई काम नहीं किया। पंजाब के संसाधन सीएम केजरीवाल की भेट चढ़ गए हैं। पंजाब सरकार का प्लेन दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए जाता है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर देशवासियों को ठगने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा हरियाणा, दिल्ली में कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और पंजाब में ये लोग आपस में लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री की टीम में जाकर भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना लोकसभा की सेवा करने का काम करेंगे। रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना की पहचान को बरकरार रखने का काम करेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू, सुनील मेहरा, विनय रोहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!