Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आशिष कुमार त्रिपाठी ने अपर निदेशक एवं डॉ० नितिन उपाध्याय ने संयुक्त निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण गया किया

➲ उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी एवं महामंत्री सुरेश चन्द्र भट्ट ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।

➲ विभिन्न संगठनों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी एवं संयुक्त निदेशक डॉ० नितिन उपाध्याय को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

➲ पी.आर.एस.आई. देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र भट्ट समेत अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 जनवरी, 2023, सोमवार, देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत आशिष कुमार त्रिपाठी द्वारा पदोन्नति प्राप्त होने के बाद सोमवार को अपर निदेशक पद का पदभार ग्रहण किया गया। विभाग में उप निदेशक पद पर कार्यरत डॉ० नितिन उपाध्याय द्वारा भी पदोन्नति के पश्चात संयुक्त निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, उप निदेशक रवि विजारनियां, मनोज श्रीवास्तव आदि ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।

सूचना भवन में पदभार ग्रहण करने के पश्चात अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी एवं संयुक्त निदेशक डॉ० नितिन उपाध्याय को विभागीय कार्मिकों एवं अधिकारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनायें दी गई। उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी एवं महामंत्री सुरेश चन्द्र भट्ट द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस अवसर पर उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी द्वारा विभागीय कार्मिकों से संबंधित प्रकरणों के शीध्र समाधान करने का अनुरोध किया गया, जबकि महामंत्री सुरेश चन्द्र भट्ट द्वारा अनुरोध किया गया कि विभागीय ढाँचे का कार्यहित में पुनर्गठन की कार्यवाही की जाय। अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी द्वारा संघ को आश्वस्त किया गया कि कार्मिकों के हित में हर संभव कदम उठाये जायेंगे। किसी भी कार्मिक का अहित नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने सभी कार्मिकों से टीम भावना से कार्य करने की अपेक्षा की। अपर निदेशक त्रिपाठी ने कहा कि मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। संघ के पदाधिकारी उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा, संगठन मंत्री अंकित चौहान, व्यवस्थाधिकारी रामपाल रावत आदि द्वारा भी बधाई एवं शुभकामनायें दी गई।

विभिन्न संगठनों एवं मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा भी अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी एवं संयुक्त निदेशक डॉ० नितिन उपाध्याय को बधाई एवं शुभकामनायें दी गई। पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (पी.आर.एस.आई.) देहरादून चैप्टर के पदाधिकारियों द्वारा भेंट कर बधाई एवं शुभकामनायें दी गई। पी.आर.एस.आई. देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र भट्ट, संयुक्त मंत्री राकेश डोभाल, सदस्य वैभव गोयल आदि द्वारा बधाई देते हुए पीआरएसआई के कार्यकलापों की जानकारी दी गई। पी.आर.एस.आई. देहरादून चैप्टर के सचिव सती ने पी.आर.एस.आई. और सूचना विभाग के मध्य आपसी समन्वय स्थापित करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। अपर निदेशक त्रिपाठी ने कहा पीआरएसआई के सामाजिक योगदान को सराहा गया। उन्होंने कहा कि पीआरएसआई के साथ राज्य सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

नेशनल सोशल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष मनोज इष्टवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल द्वारा भेंट की गई। एसोसियेशन द्वारा बधाई देते हुए पत्रकारों के हित से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। अपर निदेशक त्रिपाठी ने कहा कि सूचना विभाग पत्रकारों के कल्याण एवं उनके हित के लिए सदैव तत्पर है। सोशल मीडिया का वर्तमान समय में महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने में सोशल मीडिया अहम भूमिका निभा सकता है।

लघु पत्रकार एसोसियेशन के प्रतिनिधिमण्डल द्वारा भेंट कर बधाई एवं शुभकामनायें दी गई है। प्रतिनिधिमण्डल में अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, महामंत्री बिजेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता, उपाध्यक्ष स्वप्रिल सिन्हा, संगठन मंत्री प्रमोद बेलवाल आदि शामिल थे।

आकाश ज्ञान वाटिका के संपादक घनश्याम जोशी एवं सरासू टाइम्स के संपादक नवीन घिल्डियाल ने अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी एवं संयुक्त निदेशक डॉ० नितिन उपाध्याय को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

आकाश ज्ञान वाटिका के संपादक घनश्याम जोशी ने बधाई एवं शुभकामनायें दी
सरासू टाइम्स के संपादक नवीन घिल्डियाल ने बधाई एवं शुभकामनायें दी

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!