Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी की नाराजगी को देखते हुए एडीजी ने किन विवेचकों से माँगा स्पष्टीकरण, जानिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2021, शनिवार, गोरखपुर। दो दिन पूर्व गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में आने वाली शिकायतों में 62 पुलिस विभाग से संबंधित रहीं। इसमें 43 शिकायतें ऐसी हैं, जिसमें मुकदमें दर्ज हुए हैं, लेकिन विवेचनात्मक कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। एडीजी ने इन विवेचकों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही एसएसपी को निर्देशित किया है कि यह देखा जाए कि इसमें सर्वाधिक विवेचना किसके स्तर से लंबित है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। गोरखपुर में आयोज‍ित जनता दर्शन कार्यक्रम में पुल‍िस से जुड़े अधि‍क मामलों पर एसएसपी को फटकार लगाई थी।

इस बार जनता दर्शन में पुलिस को सिर्फ इस लिए झेप जाना पड़ा 43 मामलों में मुकदमे तो दर्ज हैं, लेकिन विवेचना को लेकर विवेचक की भूमिका ठीक नहीं हैं। विभाग का मानना हैं? कि यदि इसमें विवेचक ने समुचित कार्रवाई की होती तो फरियादियों को जनता दर्शन में जाने की आवश्यकता न होती। इसमें सर्वाधिक 14 मामले कैंट सर्किल से संबंधित हैं। चौरीचौरा सर्किल से 13, कैंपियरगंज सर्किल से 11, गोरखनाथ सर्किल से नौ व कोतवाली सर्किल से तीन मामले शामिल हैं। थाने वार सर्वाधिक आठ मामले खोराबार थाना क्षेत्र से हैं। शाहपुर थाना क्षेत्र से सात, चिलुआताल से छह, पिपराइच से छह मामले शामिल हैं

जनता दर्शन में आने वाले दो मामले ऐसे हैं, जिसमें मुकदमा ही नहीं दर्ज हुआ है। इसमें एक महिला उत्पीड़न से संबंधित हैं? दूसरा अन्य मामले से संबंधित। एडीजी ने लंबित मामलों के संबंध में सभी विवेचकों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही एसएसपी को निर्देशित किया हैं? कि जिसके पास सर्वाधिक मामले लंबित हैं, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में अब हर सर्किल के सीओ मौजूद रहेंगे। एडीजी ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि शिकायत पर कार्रवाई पहले से हुई रहती और अधिकारी को उसकी जानकारी नहीं रहती है। ऐसे में सीओ पहले से शिकायत कर्ता के मामले की जानकारी ले लेंगे और वह मामले की प्रगति अपडेट रहेंगे। ताकि जरूरत पड़ने पर वह मुख्यमंत्री को मामले के प्रगति जानकारी दे सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!