Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
ताज़ा खबरेंदेशविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

आने वाले दिनों में क्रेडिट कार्ड को भी किया जा सकेगा UPI से लिंक

अब क्रेडिट कार्ड से भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने किया ऐलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जून 2022, गुरुवार, देहरादून। आने वाले दिनों में क्रेडिट कार्ड को भी UPI से लिंक किया जा सकेगा। इससे ट्रांजैक्शन करना ज्यादा आसान हो जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बुधवार को इसका ऐलान किया। इसकी शुरुआत रुपे (Rupay) क्रेडिट कार्ड से होगी। अभी UPI यूजर्स को केवल डेबिट कार्ड और सेविंग/करंट अकाउंट ऐड कर ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है। क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ने के लिए NPCI को इससे जुड़े निर्देश जारी किए जाएंगे। UPI और रुपे कार्ड के अलावा अन्य विकल्पों से किए हर एक ट्रांजैक्शन पर, व्यापारियों को ट्रांजैक्शन अमाउंट का एक निश्चित परसेंट पे करना होता है। इसे बाद में बैंक्स और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच डिवाइड किया जाता है। 1 जनवरी, 2020 को UPI और RuPay से किए ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को शून्य किया था। यानी ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाता है। इसी कारण पूरे देश में व्यापारियों ने UPI को अपनाया।

क्रेडिट कार्ड से UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा या नहीं यह स्पष्ट नहीं
RBI के इस नए ऐलान के बाद अभी यह साफ नहीं है कि क्रेडिट कार्ड लिंक कर किए UPI ट्रांजैक्शन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) कैसे लागू होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी की स्थिति में क्रेडिट कार्ड से किए ट्रांजैक्शन पर सबसे ज्यादा MDR लगता है। ये 2%-3% के करीब है। ऐसे में इस पर स्पष्टता की जरूरत होगी कि क्या UPI से जुड़े क्रेडिट कार्ड के जरिए किए ट्रांजैक्शन पर बैंकों को MDR छोड़ना होगा। यहां हम आपको गूगल पे (G-pay) से UPI का इस्तेमाल करके क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने का तरीका बता रहे हैं, तो चलिए जानते हैं। आपको सबसे पहले कार्ड को UPI ऐप में जोड़ना होगा। गूगल पे वेबसाइट के मुताबिक, यूजर्स ऐप से बैंकों के डेबिट, क्रेडिट कार्ड जोड़ सकता है, बशर्ते वे वीजा और मास्टरकार्ड पेमेंट गेटवे पर ऑपरेट होता हो।

आप गूगल पे के जरिए क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कहां कर सकते हैं ?
➥ NFC इनेबल पेमेंट टर्मिनलों पर टैप करें और पेमेंट।
➥ ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्चेंट पर भारत QR कोड बेस्ड पेमेंट।
➥ गूगल पर बिल पेमेंट और रिचार्ज।
➥ मिंत्रा, डुंजो, यात्रा, मैजिक पिन, ईजी माय ट्रिप, ऐप्स पर ऑनलाइन पेमेंट।
➥ गूगल पे पर पेमेंट करने की प्रोसेस को आप पेटीएम, फोन पे या अमेजन पे जैसे प्लेटफॉर्म पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!