Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना के लिहाज से दून में भी हालात अब कुछ संभलने लगे, शुक्रवार को संक्रमण दर भी घटकर 16.92 फीसद पर पहुंची

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2021, शनिवार, देहरादून। कोरोना के लिहाज से दून में भी हालात अब कुछ संभलने लगे हैं। सुकून इस बात से है कि संक्रमितों की संख्या में कई दिन बाद गिरावट दिखी है। जिले में शुक्रवार को 1583 मामले आए हैं। यही नहीं संक्रमण दर भी घटकर 16.92 फीसद पर आ गई है। कोरोना कर्फ्यू में कुछ हद तक लगी आवाजाही पर लगाम का भी यह असर हो सकता है। फिर भी खतरा अभी टला नहीं है। जरा सी लापरवाही संक्रमण को एकदम से बढ़ा सकती है।

दून में नए मामलों की तुलना में ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। यहां 1736 व्यक्तियों ने कोरोना से जंग जीत ली है।कई दिन बाद ऐसा हुआ कि शहर के मुख्य कोविड अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई है। एक से लेकर सात मई के बीच दून के संक्रमण में 75.95 फीसद का इजाफा दर्ज किया गया था। सात मई को दून ने 34.36 फीसद के साथ संक्रमण का नया रिकॉर्ड भी बनाया था। इसी अवधि (छह व सात मई) में सर्वाधिक मौत भी दर्ज की गईं और हर तरफ अनिश्चितता व डर का माहौल और गहरा गया था।

यही नहीं देश के सर्वाधिक प्रभावित जिलों में देहरादून टॉप-10 में पहुंच गया था। पर अब स्थिति बदलती दिख रही है। उम्मीद करते हैं कि यह ट्रेंड आगे भी बना रहे। आम जन नियमों का कड़ाई से पालन करे और सरकारी मशीनरी भी कमर कस ले कि जो स्थिति बनी है उसमें और सुधार लाया जाए। बता दें कि देहरादून जिले में अब तक 97526 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें 66669 स्वस्थ हो गए हैं। फिलहाल 27956 सक्रिय मामले हैं। जबकि 2359 मरीजों की मौत भी अब तक हो चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!